भोपाल/उज्जैन। Mohan Yadav में जल संरक्षण का अभियान जारी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को उज्जैन के लक्ष्मण बावड़ी के जीर्णोद्धार कार्य पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि राज्य में तीन हजार कुएं और बावड़ी के जीर्णोद्धार का काम चल रहा है।
मध्य प्रदेश सरकार जनजातीय समाज के विकास के लिए संकल्पित : Mohan Yadav
मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने चिंतामण गणेश मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद मंदिर के प्रांगण में लक्ष्मण बावड़ी के जीर्णोद्धार के लिए पूजन किया।
इस मौके पर सीएम Mohan Yadav ने कहा कि राज्य में जल संरक्षण के अभियान के तहत तीन हजार से ज्यादा कुएं और बावड़ी का काम किया गया है, जहां से जल धारा प्रकट हुई है। यह बावड़ी मूल स्वरूप में आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जल संरक्षण के आव्हान को लेकर पूरे मध्य प्रदेश में ये काम चल रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य में जल गंगा संरक्षण अभियान चल रहा है। यह अभियान 30 अप्रैल को शुरू हुआ है और यह 30 जून तक चलने वाला है। तीन माह के इस अभियान में राज्य की तमाम जल संरचनाओं को दुरुस्त कर जल संरक्षण की क्षमता को बढ़ाना है। राज्य में सरकारी विभागों के अलावा जन सहयोग से जल संरचनाओं को सुधारा जा रहा है।
Mohan Yadav राज्य में जल गंगा संरक्षण अभियान चल रहा
राज्य के दमोह जिले में भी ‘दीवान जी की तलैया’ को सुधारने का काम विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अपने हाथ में लिया है। प्रशासन का सहयोग मिल रहा है और लगातार तलैया में जमा गंदगी को हटाया जा रहा है, वहीं गहराई भी बढ़ाई जा रही है।

