अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बिहार नई करवट ले रहा है, इसलिए वहां एनडीए की सरकार होना जरूरी: Mohan Yadav

On: March 24, 2025 3:45 PM
Follow Us:
Mohan Yadav
---Advertisement---

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ Mohan Yadav ने कहा है कि आज बिहार नई करवट ले रहा है। ऐसे में देश में और बिहार में एनडीए की सरकार होना जरूरी है।

Mohan Yadav ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी श्रद्धांजलि

Mohan Yadav, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, बिहार शासन के मंत्री राजू कुमार सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद ने आज यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय में बिहार दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के तहत आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Mohan Yadav ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब बिहार में एनडीए की सरकार बनी, तो उस सरकार ने वहां के ऐतिहासिक स्थलों, नालंदा जैसे विश्वविख्यात विश्वविद्यालय और धार्मिक-सांस्कृतिक महत्व के स्थलों का जीर्णोद्धार कराया। सड़कें और हाइवे बनाए, आईआईटी और आईआईएम जैसे शैक्षणिक संस्थान खोले और बिहार को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया। आज बिहार नई करवट ले रहा है। ऐसे में देश में और बिहार में एनडीए की सरकार होना जरूरी है।

Mohan Yadav बिहार एक स्वतंत्र राज्य के रूप में भले ही 1912 में अस्तित्व में आया हो, लेकिन मध्यप्रदेश से उसके ऐतिहासिक संबंध रहे 

Mohan Yadav  ने कहा कि इस मिलन समारोह में उपस्थित सभी भोजपुरी भाई-बहनें ये संकल्प लें कि आने वाले चुनाव में बिहार में एनडीए की सरकार बनाने के लिए काम करेंगे। Mohan Yadav ने कहा कि बिहार के सपूत पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने पं. जवाहरलाल नेहरू के मना करने के बावजूद सरदार वल्लभ भाई पटेल के आमंत्रण पर सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया था।

सनातन संस्कृति के संरक्षण में उनके इस योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। डॉ राजेंद्र प्रसाद की स्मृति में भोपाल में पॉर्क भी बनेगा और उनकी प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। Mohan Yadav ने कहा कि बिहार एक स्वतंत्र राज्य के रूप में भले ही 1912 में अस्तित्व में आया हो, लेकिन मध्यप्रदेश से उसके ऐतिहासिक संबंध रहे हैं। मौर्य काल में जब सम्राट पाटलिपुत्र में बैठते थे, तो भावी सम्राट अवंतिका में बैठकर शासन व्यवस्था संभालते थे।

उस काल में सम्राट अशोक ने भी अपने जीवन के 10 वर्ष अवंतिका में बिताए थे। विधर्मियों ने जब राजा भोज के साम्राज्य पर आक्रमण किया, तो यहां के लोगों ने अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए बिहार में ही शरण ली थी। हमें यह बताते हुए गर्व की अनुभूति होती है कि भोजपुरी बोली भी राजा भोज से संबंधित है। बिहार के क्षत्रियों में उज्जैनिया ठाकुर के नाम वाली भी एक शाखा है, जो उज्जैन से बिहार के घनिष्ठ संबंधों को प्रदर्शित करती है।

Mohan Yadavने कहा कि बिहार देश का इकलौता राज्य है जिसका नाम वृंदावन बिहारी यानी भगवान कृष्ण के नाम पर है। नरकासुर के वध के लिए भगवान कृष्ण द्वारका से बिहार होते हुए ही असम गए थे। भगवान राम और कृष्ण के नाम से ही हमारी संस्कृति चलती है, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी हमेशा भगवान राम और कृष्ण का रास्ता रोकते रहे हैं।

इन्हीं लोगों ने राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान लालकृष्ण आडवाणी की रथयात्रा को रोका था। आप सभी को यह याद रखना है कि जो राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की दुनिया को शिक्षा देने वाले बिहार ने लोकतंत्र को बचाने में प्रमुख भूमिका निभाई थी।

कांग्रेस ने जब देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र पर प्रहार किया तो श्री जयप्रकाश नारायण ने ही लोकतंत्र बचाने की अलख जगाई और उनके आह्वान पर ही देशभर में आंदोलन शुरू हुआ। श्री जयप्रकाश नारायण के आंदोलन से निकली सोच को ही आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देश की सेवा करने में जुटे हैं।

श्री शर्मा ने कहा कि बिहार के लोग देश के हर कोने में मिलेंगे और अपनी योग्यता व कर्मठता से देश व समाज की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। भोजपुरी समाज के लोग भोपाल सहित संपूर्ण मध्यप्रदेश के लिए भी बड़ी ताकत हैं। भोपाल में भोजपुरी समाज से आने वाले स्वर्गीय सुरेन्द्र नाथ सिंह तीन बार भाजपा के जिला अध्यक्ष रहे हैं। वे विधायक भी रहे हैं।

वर्तमान में भोपाल के जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति भी भोजपुरी समाज से आते हैं। मध्यप्रदेश के गठन के बाद से आज तक देखा जाए तो भोपाल के अधिकांश कलेक्टर और एसपी बिहार और भोजपुरी समाज से ही रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार का व्यक्ति जहां भी रहे, वह अपनी विश्वसनीयता, प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है।

बिहार का व्यक्ति भोजपुरी समाज का व्यक्ति अपनी जान गवां सकता है, लेकिन किसी को धोखा नहीं दे सकता। लेकिन कुछ राजनीतिक दल ऐसे हैं, जो बिहार के लोगों को धोखा देने का कार्य किया है और अभी भी कर रहे हैं। वे प्रधानमंत्री श्री मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को धन्यवाद देते हैं कि उनके निर्देशन में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान’ चलाया जा रहा है। भाजपा इस अभियान के तहत मध्यप्रदेश सहित देश के 25 राज्यों के 75 स्थानों पर बिहार दिवस मना रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!