चंडीगढ़। ऑप्रेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में सोमवार को सोनीपत में वीर सैनिकों के सम्मान में “महान योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर का बलिदान दिवस“ मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित Mohan Lal Baroli ने बाबा बंदा सिंह को पुष्पांजलि अर्पित उनके अद्वितीय बलिदान को नमन किया।
Mohan Lal Baroli ने कहा कि बाबा बंदा सिंह बहादुर ने धर्म और राष्ट्र की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान दिया। बाबा बंदा सिंह बहादुर का अद्वितीय बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।
कांग्रेस गुटबाजी में उलझी, विकास नहीं आता नज़र : Mohan Lal Baroli
बड़ौली ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि यमुनानगर की पवित्र धरती पर सिख योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर जी की स्मृति में भव्य स्मारक और संग्रहालय का निर्माण भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों को उनके साहस, न्याय और बलिदान की गौरवगाथा से प्रेरित करेगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की सेवा के लिए “महान योद्धा बंदा सिंह बहादुर का बलिदान विलक्षण है। उन्होंने कहा कि वीर बंदा सिंह ने मुगलों व अधर्म के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उनकी इस वीरता को कभी भुलाया नहीं जा सकता। बाबा बंदा सिंह का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।
Mohan Lal Baroli धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की सेवा के लिए “महान योद्धा बंदा सिंह बहादुर का बलिदान विलक्षण है
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में महापुरूषों, योद्धाओं और संतों को उचित सम्मान दिया जा रहा है। यह सम्मान चाहे स्मारकों के निर्माण के रूप में हो या फिर पाठ्यक्रमों, योजनाओं और आयोजनों के माध्यम से हो। हमारी सरकार महापुरूषों की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही है।

