चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित Mohan Lal Badoli ने कहा कि आत्मरक्षा की ट्रेनिंग बच्चों को सशक्त बनाती है जिससे बच्चों में आत्मविश्वास पैदा होता है। उन्होंने कहा कि शारीरिक, आत्मिक व सामाजिक उन्नति के द्वारा ही बच्चे भविष्य में स्वयं का, समाज तथा राष्ट्र का विकास कर सकते हैं।
स्वस्थ जीवन के लिए योग को जीवनचर्या में शामिल करें : Mohan Lal Badoli
Mohan Lal Badoli रविवार को सोनीपत के राई स्पोर्ट्स स्कूल में भारत लोक शिक्षा परिषद एवं खेल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ‘‘शक्ति वीर समापन समारोह’’ को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्धन किया और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर सोनीपत के मेयर राजीव जैन, जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Mohan Lal Badoli ने कहा कि सेल्फ डिफेंस जैसे कार्यक्रमों से युवाओं खासकर बेटियों को आत्मरक्षा की शानदार ट्रेनिंग देकर उन्हें सशक्त और आत्मविश्वासी नागरिक के रूप में तैयार किया जा रहा है यह स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त और आत्मविश्वासी बनने के लिए, उन्हें अपनी क्षमताओं पर विश्वास करना होगा। बड़ौली ने कहा कि शिक्षा ही युवाओं को सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण साधन है।
Mohan Lal Badoli नायब सरकार खेलों को न केवल करियर के रूप में बल्कि जीवन शैली के रूप में भी बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि नायब सरकार खेलों को न केवल करियर के रूप में बल्कि जीवन शैली के रूप में भी बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्कूली स्तर पर खेलों को अनिवार्य बनाया जा रहा है। भाजपा सरकार ने खेलों को बढ़ावा देकर हरियाणा को खेलों का हब बनाया है।
भाजपा सरकार की नीतियों का परिणाम है कि हरियाणा के खिलाड़ी ओलंपिक में सबसे ज्यादा मेडल जीतकर ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा ग्रामीण स्तर पर खेल नर्सियां तैयार की गई हैं।

