अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

स्वस्थ जीवन के लिए योग को जीवनचर्या में शामिल करें : Mohan Lal Badoli

On: June 22, 2025 1:37 PM
Follow Us:
Mohan Lal Badoli
---Advertisement---

सोनीपत। भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह और समर्पण के साथ मनाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित Mohan Lal Badoli शनिवार को दीनबंधु छोटू राम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल (सोनीपत) में आयोजित 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए और योग क्रियाएं की।

गरीब लोगों के लिए फ्री राशन से लेकर फ्री इलाज की व्यवस्था मोदी सरकार ने की : Mohan Lal Badoli

Mohan Lal Badoli ने कहा कि योग हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ रखने के साथ ही हमें मानसिक और आत्मिक रूप से भी मजबूत रखता है, इसलिए योग को अपनी जीवनचर्या में शामिल करना चाहिए। बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग ने संपूर्ण विश्व में एक नई पहचान और गौरव हासिल किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति और निरोग रहने का पारंपरिक तरीका है, इसलिए नियमित योग करें और निरोग भी रहें। उन्होंने कहा कि यह दिन दुनिया को यह याद दिलाता है कि “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना से मानवता को एक सूत्र में बांधा जा सकता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं ताकि शरीर और मन दोनो स्वस्थ रहे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश को नशा मुक्त बनाने का जो आह्वान किया है उस दिशा में हम सभी “योग युक्त, नशा मुक्त हरियाणा“ की दिशा में एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प लें।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं विश्वविद्यालय के प्रबुद्धजनों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।

Mohan Lal Badoli  योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं ताकि शरीर और मन दोनो स्वस्थ रहे

संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कुरूक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने सामूहिक योग किया। उन्होंने कहा कि धर्म नगरी कुरूक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर की पवित्र भूमि पर आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हजारों लोगों ने एक साथ योग कर विश्व को आत्मिक शांति और स्वास्थ्य का संदेश दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!