अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

गरीब लोगों के लिए फ्री राशन से लेकर फ्री इलाज की व्यवस्था मोदी सरकार ने की : Mohan Lal Badoli

On: June 17, 2025 10:01 AM
Follow Us:
Mohan Lal Badoli
---Advertisement---

चंडीगढ़। संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित Mohan Lal Badoli सोमवार को सोनीपत में खानपुर मंडल के गांव कांसड़ा और नेताजी सुभाष मंडल में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। बड़ौली ने सभी कार्यक्रमों में मोदी सरकार की 11 सालों की उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताया।

बंदा सिंह बहादुर की वीरता और बलिदान देशवासियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा : Mohan Lal Baroli

Mohan Lal Badoli ने सोनीपत जिला कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता भी की। बैठक में उन्होंने सरकार द्वारा संचालित अभियानों और विकास कार्यों की समीक्षा की और आगामी कार्ययोजना की रूपरेखा तय की। बड़ौली ने सभी कार्यकर्ताओं से एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान भी किया।

मोदी सरकार की 11 सालों की उपलब्धियां बताते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि किसानों को फसलों का उचित दाम और सम्मान मोदी सरकार ने ही दिया। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों के लिए फ्री राशन से लेकर उनके फ्री इलाज की व्यवस्था भी मोदी सरकार ने की है। मोदी सरकार हर वर्ग का कल्याण समान भाव से कल्याण करने वाली सरकार है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित Mohan Lal Badoli ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प के साथ भारत ने बीते 11 वर्षों में अभूतपूर्व प्रगति की है। इन 11 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को पूरी मजबूती से साकार किया है।

उन्होंने कहा कि सभी लोगों को 2014 से पहले की कांग्रेस सरकार का शासन खूब अच्छी तरह से याद है। कांग्रेस शासन में सरकारी योजनाओं के पैसे बिचौलियों की भेंट चढ़ जाते थे। कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार, घोटालों और तुष्टिकरण की राजनीति ही सामने आती थी।

Mohan Lal Badoli  मोदी सरकार में विकास, अविष्कार और नवाचार की बातें हो रही हैं

बड़ौली ने कहा कि 2014 के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी। मोदी सरकार में विकास, अविष्कार और नवाचार की बातें हो रही हैं। सरकारी योजनाओं के पैसे डायरेक्ट बेनीफिट के माध्यम से सीधे जनता के अकाउंट में पैसे पहुँच रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पीएम मोदी के नेतृत्व में बदलता हुआ नया भारत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!