नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र Modi बुधवार को यहां नवकार महामंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर वह उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।
PM Modi श्रीलंका यात्रा संपन्न कर भारत रवाना हुए
नवकार महामंत्र दिवस आध्यात्मिक सद्भाव और नैतिक चेतना का एक महत्वपूर्ण उत्सव है, जो जैन धर्म में सबसे अधिक पूजनीय और सार्वभौमिक मंत्र – नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप के माध्यम से लोगों को एकजुट करने का प्रयास करता है। अहिंसा, विनम्रता और आध्यात्मिक उत्थान के सिद्धांतों पर आधारित यह मंत्र प्रबुद्ध व्यक्तियों के गुणों को श्रद्धांजलि देता है और आंतरिक परिवर्तन को प्रेरित करता है।
Modi 108 से अधिक देशों के लोग शांति और एकजुटता के लिए वैश्विक जाप में शामिल होंगे
यह दिवस सभी व्यक्तियों को आत्म-शुद्धि, सहिष्णुता और सामूहिक कल्याण के मूल्यों पर चिंतन करने के लिए प्रोत्साहित करता है। इस कार्यक्रम में108 से अधिक देशों के लोग शांति और एकजुटता के लिए वैश्विक जाप में शामिल होंगे।