अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मुर्मु, Modi ने बिहार दिवस पर बिहारवासियों को दी बधाई

On: March 23, 2025 2:21 PM
Follow Us:
Modi
---Advertisement---

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र Modi ने शनिवार को बिहार दिवस पर बिहारवासियों बधाई एवं शुभकामनाएं दी।श्रीमती मुर्मु ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने बधाई संदेश में कहा, “ बिहार दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मैं हार्दिक बधाई देती हूं। बिहार की धरती प्राचीन काल से ही ज्ञान और विकास का केंद्र रही है।

Prime Minister Modi ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दी श्रद्धाजंलि

मेरा विश्वास है कि बिहार के निवासी अपनी प्रतिभा, दृढ़ संकल्प तथा परिश्रम के बल पर विकसित बिहार और विकसित भारत के निर्माण में अपना भरपूर योगदान देते रहेंगे। ” श्री Modi ने बिहार की समृद्ध विरासत, भारतीय इतिहास में इसके योगदान और राज्य के विकास को आगे बढ़ाने में राज्य के लोगों की अथक भावना की सराहना की।

Modi बिहार के अपने सभी भाई-बहनों को बिहार दिवस की ढेरों शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “ वीरों और महान विभूतियों की पावन धरती बिहार के अपने सभी भाई-बहनों को बिहार दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। भारतीय इतिहास को गौरवान्वित करने वाला हमारा यह प्रदेश आज अपनी विकास यात्रा के जिस महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है, उसमें यहां के परिश्रमी और प्रतिभाशाली बिहारवासियों की अहम भागीदारी है। हमारी संस्कृति और परंपरा के केंद्र-बिंदु रहे अपने इस राज्य के चौतरफा विकास के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!