सिलवासा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र Modi ने शुक्रवार को यहां कहा कि हमारा सिलवासा और ये संघ प्रदेश विकास के मामले में देश के नक्शे पर एक अलग पहचान के साथ उभर रहे हैं।
Modi ने आगे कहा कि दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव हमारे लिए केवल एक केंद्र शासित प्रदेश नहीं है। ये संघ प्रदेश हमारा गर्व है, हमारी विरासत भी है। इसलिए हम इस प्रदेश को एक ऐसा मॉडल स्टेट बना रहे हैं, जो अपने समग्र विकास, होलिस्टिक डेवलपमेंट के लिए जाना जाए।
ये कई योजनाओं में सैचुरेशन की स्थिति में पहुंच गए हैं। जीवन के हर आयाम में, हर जरूरत के लिए सरकार की योजना का लाभ हर लाभार्थी को मिल रहा है। वह आज केंद्र शासित प्रदेश के सिलवासा में केन्द्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव के लिए 2580 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास अवसर पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
Modi ने कहा सिलवासा का ये प्राकृतिक सौंदर्य, यहां के लोगों का प्यार और दादरा नगर हवेली, दमन दीव, आप सब जानते हैं, मेरा कितना पुराना नाता रहा है, आप लोगों से। ये दशकों पुराना अपनापन, यहां आकर मुझे कितना आनंद मिलता है, ये केवल मैं और आप ही जानते हैं।
Modi दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव हमारे लिए केवल एक केंद्र शासित प्रदेश नहीं
बहुत पुराने साथियों को आज मैं देख रहा था। वर्षों पहले मुझे यहां बहुत बार आने का अवसर मिलता था। सिलवासा और पूरा दादरा नगर हवेली, दमन-दीव, उस समय क्या हालत थे, कितना अलग था और लोगों को भी लगता था कि समंदर के किनारे छोटी सी जगह, वहां क्या हो सकता है। लेकिन मुझे यहां के लोग, यहां के लोगों के सामर्थ्य पर भरोसा था, आप पर भरोसा था।
Modi ने कहा, 2014 में केंद्र में सरकार बनने के बाद हमारी सरकार ने इस भरोसे को शक्ति में परिवर्तित कर दिया, उसे आगे बढ़ाया और आज हमारा सिलवासा, ये प्रदेश एक आधुनिक पहचान के साथ उभर रहा है। सिलवासा एक ऐसा शहर बन चुका है, जहां हर जगह के लोग रह रहे हैं। यहां का ये कॉस्मोपॉलिटन मिजाज ये बताता है कि दादरा नगर हवेली में कितनी तेजी से नए अवसरों का विकास हुआ है।
इसी विकास अभियान के तहत आज यहां ढाई हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की अनेक परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है। इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, हेल्थकेयर, एजुकेशन और टूरिज्म, यानी एक प्रकार से हर क्षेत्र से जुड़े ढ़ेर सारे प्रोजेक्टस, इस क्षेत्र के विकास को और गति देंगे, यहाँ नए अवसर पैदा होंगे। मैं आप सभी लोगों को इन परियोजनाओं के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
Modi वन नेशन वन राशन कार्ड से हर व्यक्ति को भोजन की गारंटी मिली
श्री मोदी ने कहा, एक छोटी सी बात कहूँ आपसे, आप में से काफी सारे, क्योंकि यहाँ तो विदेश से ज्यादा कुछ नया नहीं है, सिंगापुर जाते होंगे, यह सिंगापुर किसी जमाने में मछुवारों के लिए एक छोटा सा गाँव था, मछली पकड़ना ही मुख्य कार्य था। बहुत ही छोटे समय में वहाँ के लोगों की संकल्प शक्ति ने इसे आज सिंगापुर बना दिया। ऐसे ही अगर संघ प्रदेश के यहाँ के प्रत्येक नागरिक ठान ले, तो मैं आपके साथ खड़े रहने के लिए तैयार हूं, लेकिन आपको भी चलना पड़ेगा।
दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, हमारे लिए केवल एक केंद्र शासित प्रदेश नहीं है। ये संघ प्रदेश हमारा गर्व है, हमारी विरासत भी है। इसलिए हम इस प्रदेश को एक ऐसा मॉडल स्टेट बना रहे हैं, जो अपने समग्र विकास, होलिस्टिक डेवलपमेंट के लिए जाना जाए। मैं चाहता हूं, ये क्षेत्र जाना जाए-अपने हाइटेक इनफ्रास्ट्रक्चर के लिए, ये क्षेत्र जाना जाए, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए, इस क्षेत्र को जाना जाए, वर्ल्ड क्लास एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स के लिए, यहाँ की पहचान हो, अपने टूरिज़्म से, ब्लू इकोनॉमी से, यहां की पहचान बने, यहाँ की औद्योगिक प्रगति, युवाओं के लिए नए अवसर, महिलाओं की भागीदारी और चौतरफा विकास।
Modi ने कहा कि श्री प्रफुल्ल भाई पटेल की मेहनत और केंद्र सरकार के सहयोग की वजह से हम अब इस लक्ष्य से बहुत दूर नहीं हैं। बीते 10 वर्षों में हमने मिलकर इस दिशा में तेजी से काम किया है। हमारा सिलवासा और ये संघ प्रदेश विकास के मामले में देश के नक्शे पर एक अलग पहचान के साथ उभर रहे हैं। दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, ये कई योजनाओं में सैचुरेशन की स्थिति में पहुंच गए हैं। जीवन के हर आयाम में, हर जरूरत के लिए सरकार की योजना का लाभ हर लाभार्थी को मिल रहा है।
Modi ने कहा,“आप देखिए, वन नेशन वन राशन कार्ड से हर व्यक्ति को भोजन की गारंटी मिली है। जल जीवन मिशन से हर परिवार तक पीने का साफ पानी पहुंच रहा है। भारत नेट से डिजिटल कनेक्टिविटी मजबूत हुई है। पीएम जनधन ने हर परिवार को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ा है। पीएम जीवन ज्योति बीमा और पीएम सुरक्षा बीमा योजना का लाभ हर लाभार्थी को मिल रहा है। इन योजनाओं की सफलता ने यहां के लोगों को विश्वास से भर दिया है।”
Modi ने कहा कि सरकार की योजनाओं से उनके जीवन में जो सकारात्मक बदलाव आए हैं, उसके व्यापक प्रभाव दिख रहे हैं। अब हमारा प्रयास ये है कि स्मार्ट सिटीज मिशन, समग्र शिक्षा और पीएम मुद्रा जैसी योजनाओं में भी शत् प्रतिशत, 100 परसेंट सैचुरेशन हासिल करें। ये पहली बार है, जब जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर इस तरह सरकार खुद लोगों के पास जा रही है। इसका समाज के वंचित और आदिवासी वर्ग को बहुत ज्यादा लाभ मिला है।
Modi ने कहा कि इनफ्रास्ट्रक्चर से लेकर शिक्षा, रोजगार और औद्योगिक विकास तक, किस तरह से इस प्रदेश की तस्वीर बदली है, ये आज हमारे सामने है। एक समय था, जब यहां के युवाओं को हायर एजुकेशन के लिए बाहर जाना पड़ता था। लेकिन, अब इस क्षेत्र में नेशनल लेवल के छह इंस्टीट्यूट हैं। नमो मेडिकल कॉलेज, गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, आईआईआईटी दीव, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैंटरिंग टेक्नोलॉजी और दमन का इंजीनियरिंग कॉलेज, इन संस्थानों के कारण हमारा सिलवासा और ये संघ प्रदेश एजुकेशन का नया हब बन गया है।
Modi ने कहा कि यहां के युवाओं को इन संस्थानों का ज्यादा लाभ मिले, इसलिए उनके लिए सीटें रिजर्व रखी गई हैं। पहले मुझे ये देखकर खुशी होती थी, कि ये एक ऐसा प्रदेश है, जहां हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती और मराठी इन चार अलग-अलग माध्यमों में पढ़ाई होती है। अब मुझे इस बात का भी गर्व है, कि यहाँ प्राइमरी और जूनियर स्कूलों में भी बच्चे स्मार्ट क्लास रूम्स में पढ़ाई कर रहे हैं।
Modi ने कहा कि बीते वर्षों में इस क्षेत्र में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का काफी विस्तार हुआ है। 2023 में मुझे यहां नमो मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन का अवसर मिला था। अब इसके साथ 450 बेड की क्षमता वाला एक और अस्पताल जुड़ गया है। इसका अभी यहां उद्घाटन किया गया है। आज यहां स्वास्थ्य से जुड़ी कई दूसरी परियोजनाओं का शिलान्यास भी हुआ है। सिलवासा की इन स्वास्थ्य सुविधाओं से यहां के आदिवासी समुदाय को बहुत बड़ा फायदा होगा।
Modi ने कहा कि आज सिलवासा में हेल्थ से जुड़े ये प्रोजेक्ट्स एक और वजह से खास हो गए हैं। आज जनऔषधि दिवस भी है। जनऔषधि यानी सस्ते इलाज की गारंटी जनऔषधि का मंत्र है दाम कम, दवाई में दम, दाम कम, दवाई में दम, हमारी सरकार अच्छे अस्पताल भी बनवा रही है, आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा भी दे रही है
जनऔषधि केन्द्रों के जरिए सस्ती दवाएं भी दे रही हैं। हम सबने अपने जीवन में देखा है, अस्पताल में इलाज के बाद भी लंबे समय तक दवाओं के खर्च का बोझ रहता है। ये बोझ कम हो, इसके लिए देशभर में 15 हजार से ज्यादा जन औषधि केंद्रों पर 80 प्रतिशत तक कम कीमत पर लोगों को दवाइयां मिल रही हैं। दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव के लोगों को भी करीब 40 जन औषधि केंद्रों का लाभ मिल रहा है।
Modi ने कहा कि आने वाले समय में हम देश भर में 25 हजार जनऔषधि केंद्र खोलने का लक्ष्य लेकर के आगे बढ़ रहे हैं। जब से ये योजना शुरु हुई है, तब से लेकर आज तक करीब साढ़े छह हज़ार करोड़ रुपए की सस्ती दवाएं सरकार ने ज़रूरतमंदों को दी हैं। जनऔषधि केंद्र खुलने से गरीब और मिडिल क्लास के 30 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक बचे हैं।
जनऔषधि केंद्रों की वजह से अनेक गंभीर बीमारियों का इलाज सस्ता हुआ है। ये इस बात का प्रमाण है कि हमारी सरकार सामान्य मानवी की आवश्यकताओं को लेकर कितनी संवेदनशील है।
Modi ने कहा, स्वास्थ्य से जुड़े इन महत्वपूर्ण विषयों के साथ ही मैं एक और अहम विषय उठाना चाह रहा हूँ। आप सब जानते हैं, आज जीवनशैली, उससे जुड़ी बीमारियाँ, लाइफ स्टाइल डिजीज हमारे आरोग्य के लिए एक बड़ा खतरा बन रही हैं। एक ऐसी ही बीमारी है मोटापा, ओबेसिटी, ये कुर्सी पर बैठ भी नहीं सकते, आसपास देखना नहीं है, नहीं तो मैंने कहा तो आसपास देखेंगे कि मेरे पास में ज्यादा वजन वाला कौन बैठा है। ये मोटापा जो आज दूसरी कई बीमारियों की वजह बनता जा रहा है।
Modi ने कहा कि अभी हाल ही में मोटापे की समस्या पर एक रिपोर्ट आई है। ये रिपोर्ट कहती है कि 2050 तक 44 करोड़ से ज्यादा भारतीय मोटेपन, ओबेसिटी की समस्या से ग्रस्त हो जाएंगे। ये आंकड़ा बहुत बड़ा है, ये आंकड़ा डराने वाला है। इसका मतलब है, कि हर तीन में से एक व्यक्ति ओबेसिटी की वजह से गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकता है, ये मोटापा जानलेवा बन सकता है।
यानी, हर परिवार में कोई एक व्यक्ति ओबेसिटी का शिकार होगा, ये कितना बड़ा संकट हो सकता है। हमें अभी से ऐसी स्थिति को टालने का प्रयास करना ही होगा और इसलिए, कई उपाय हो सकते हैं।

