अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Modi से मिला जापान के उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल

On: March 6, 2025 10:49 AM
Follow Us:
Modi
---Advertisement---

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र Modi ने बुधवार को जापान से भारत की यात्रा पर आए उद्योग व्यापार जगत के एक प्रतिनिधिमंडल से मिले और भारत के बारे में उनकी योजनाओं को जान कर प्रसन्नता व्यक्त की। जापानी व्यावसायिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वहां के जाने माने उद्यामी और मित्सुई एंड कंपनी के निदेशक मंडल के अध्यक्ष तात्सुओ यासुनागा कर रहे हैं।

बजट में रोजगार के विस्तार पर है फोकस : Modi

इस मुलाकात के बारे में प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “ आज श्री तात्सुओ यासुनागा के नेतृत्व में जापानी व्यापार प्रतिनिधिमंडल से मिलकर प्रसन्नता हुई। भारत में उनकी विस्तार योजनाओं और ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता से उत्साहित हूं। हमारे विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदार जापान के साथ आर्थिक सहयोग को और गहरा करने की उम्मीद है।”

 

 

Modi जापान और भारत के संबंध गहरे

जापान और भारत के संबंध गहरे हैं और वह भारत में विदेशी पूंजी निवेश का एक प्रमुख स्रोत है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार जापान की ओर से भारत 2000 से लेकर 2024 के बीच 43 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया गया है और वह भारत के लिए पूंजी निवेश का पांचवां सबसे बड़ा स्रोत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!