अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

महाकुंभ युग परिवर्तन की आहट : Modi

On: February 28, 2025 11:12 AM
Follow Us:
Modi
---Advertisement---

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद Modi ने प्रयागराज में संपन्न हुए महाकुंभ को ‘युग परिवर्तन की आहट’ बताते हुए कहा कि इस आयोजन ने भारत की विकास यात्रा के नए अध्याय ‘विकसित भारत’ का संदेश दिया है। सोशल मीडिया पर एक आलेख में उन्होंने लिखा, महाकुंभ में 140 करोड़ देशवासियों की आस्था एक साथ, एक समय में, इस एक पर्व से आकर जुड़ गई। पूरी दुनिया हैरान है कि कैसे एक नदी के तट त्रिवेणी संगम पर करोड़ों लोग जुटे।

 

 

 

PM Modi भोपाल से पटना के लिए हुए रवाना

पीएम मोदन ने कहा कि इन करोड़ों लोगों को ना कोई औपचारिक निमंत्रण था, ना कोई पूर्व सूचना और समय निर्धारित था। यह आयोजन आधुनिक युग के मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स के लिए, प्लानिंग और पॉलिसी एक्सपर्ट्स के लिए नए सिरे से अध्ययन का विषय बना है।

पीएम Modi  ने लोगों से हर नदी को जीवनदायिनी मां का प्रतिरूप मानते हुए ‘नदी उत्सव’ का आह्वान किया

Modi ने महाकुंभ की तुलना श्रीकृष्ण द्वारा माता यशोदा को ब्रह्मांड दर्शन कराने से की और कहा कि इससे पूरी दुनिया ने भारत के सामर्थ्य के विराट स्वरूप के दर्शन किए हैं। पीएम ने लोगों से हर नदी को जीवनदायिनी मां का प्रतिरूप मानते हुए ‘नदी उत्सव’ का आह्वान किया। उन्होंने प्रशासन के साथ सफाईकर्मियों, पुलिसकर्मियों, नाविकों और प्रयागराज के स्थानीय निवासियों की प्रशंसा की।

16 हजार से अधिक ट्रेनें चलाईं : रेल मंत्री
प्रयागराज : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि महाकुंभ के दौरान 16,000 से अधिक ट्रेनों का संचालन किया गया। इनसे 4.5 से 5 करोड़ यात्रियों को महाकुंभ लाया गया और ले जाया गया। उन्होंने सभी रेलकर्मियों को आभार जताया। उन्होंने कहा, महाकुंभ के लिए 21 से अधिक फ्लाइओवर और अंडरपास बनाए गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!