अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

वीरता, साहस और देशभक्ति के प्रतीक अमर बलिदानी चंद्रशेखर आज़ाद जी की जयंती पर शत-शत नमन : MLA Vijendra Gupta

On: August 11, 2025 9:56 AM
Follow Us:
MLA Vijendra Gupta
---Advertisement---

नयी दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष एवं रोहिणी के MLA Vijendra Gupta ने रविवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि यह उन अनगिनत बलिदानों और अदम्य साहस का स्मरण है, जिनके कारण हमें स्वतंत्र भारत का गौरव प्राप्त हुआ है।

दिल्ली विधानसभा बनेगी पर्यावरणीय सौंदर्य की मिसाल : Vijendra Gupta

रोहिणी एफ मंडल द्वारा आयोजित इस ऐतिहासिक यात्रा में क्षेत्र के निवासियों, आरडब्ल्यूए, युवा समूहों, बाज़ार संघों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा की शुरुआत नाहरपुर मार्केट, सेक्टर-7 से हुई और आज़ाद कबाड़ी चौक, राजापुर गाँव पर इसका समापन हुआ। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए एकता और देशभक्ति के नारों के साथ मार्च किया।

सभा को संबोधित करते हुए MLA Vijendra Gupta ने कहा, “तिरंगा हमारे राष्ट्र की शान है, यह उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का प्रतीक है। यह मात्र एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारी संप्रभुता, एकता और संविधान में निहित मूल्यों का जीवंत प्रतीक है। यह यात्रा उनके संघर्षों को नमन करने और एक सशक्त, एकजुट भारत के निर्माण के प्रति हमारे संकल्प को पुनः पुष्ट करने का माध्यम है।”

MLA Vijendra Gupta ने कहा,“यह तिरंगा यात्रा महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, श्री विट्ठलभाई पटेल जैसे महानायकों और उन अनगिनत गुमनाम वीरों को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने जेल की यातनाएँ सही, कठिनाइयों का सामना किया और देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनका संदेश है कि हम सब मिलकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखें और मज़बूत करें।”

श्री गुप्ता ने हाल ही में संपन्न ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव में भारतीय सैनिकों द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा, “हमारे हर एक सैनिक में भारत की आत्मा बसती है। इन हालिया अभियानों में दिखाई गई उनकी वीरता यह स्मरण कराती है कि जिस स्वतंत्रता का हम आज आनंद लेते हैं, उसकी रक्षा हमारे जवान प्रतिदिन अपने पराक्रम और बलिदान से करते हैं।”

MLA Vijendra Gupta  तिरंगा हमारे राष्ट्र की शान है, यह उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का प्रतीक है

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने रोहिणीवासियों की भारी भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भाईचारे को सुदृढ़ करते हैं और आने वाली पीढ़ियों को स्वतंत्रता के आदर्शों को संजोने व आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!