भोपाल। मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य Minister Vijay Shah की कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादास्पद टिप्पणी के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित एसआईटी ने अपनी जांच पूरी कर ली है। सुप्रीम कोर्ट ने 28 मई तक जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए थे।
BJP minister Vijay Shah की माफी नामंजूर, SC ने कहा- आपके बयान से देश शर्मसार, SIT गठित करने के आदेश
इसके लिए सागर जोन के पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच दल पुलिस महानिदेशक ने बनाया था।
घटनास्थल पर जाकर भी SIT ने की जांच
Minister Vijay Shah सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित एसआईटी ने अपनी जांच पूरी कर ली
एसआईटी ने मध्य प्रदेश के धार जिले के मानपुर में घटनास्थल पर जाकर भी जांच की है। साथ ही अन्य तथ्यों का परीक्षण किया है। उस वीडियो की भी जांच की गई है, जिसमें शाह कर्नल सोफिया कुरैशी के संबंध में बोल रहे हैं मंच पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की बात सामने आई है।

