शिलांग : Meghalaya पुलिस ने असम पुलिस के साथ मिलकर मानव तस्करी के सरगना समेत 12 बंगलादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।
Bypoll Election Results 2024:Priyanka Gandhi wins in Wayanad, BJP leads in UP
Meghalaya पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि मुंबई से गुवाहाटी तक ट्रेन में इन बंगलादेशी नागरिकों को ले जाने वाले मानव तस्करों के एक संगठित गिरोह के बारे में खुफिया सूचना के आधार पर मेघालय में री-भोई जिले की पुलिस ने बुधवार को यह कार्रवाई शुरू की।
Meghalaya पुलिस को जानकारी मिली थी कि बंगलादेशी नागरिकों की मानव तस्करी का सरगना सुकुर जनाब शेख इन अवैध प्रवासियों को ट्रेन में ले जा रहा था।
री-भोई के जिला पुलिस प्रमुख विवेकानंद राठौर ने कहा, “Meghalaya पुलिस ने कामाख्या जंक्शन और गुवाहाटी जंक्शन पर ट्रेन नंबर 15945 (एलटीटी-डिब्रूगढ़ स्टेशन) की तलाशी ली, लेकिन उनमें से किसी का पता नहीं चल सका। लेकिन हमें महत्वपूर्ण सुराग मिले और हमने तुरंत बर्नीहाट आउट पोस्ट पर मोबाइल चेक पोस्ट स्थापित किया।
Meghalaya दो नाबालिगों सहित 11 बंगलादेशी नागरिकों को पकड़ा गया
वाहनों की जांच के दौरान एक वाहन से दो नाबालिगों सहित 11 बंगलादेशी नागरिकों को पकड़ा गया। पुलिस को चकमा देकर भाग निकले शेख को बाद में असम पुलिस की सहायता से गिरफ्तार कर लिया गया। श्री राठौर ने बताया कि गिरफ्तार अवैध प्रवासियों के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसे जाली पहचान पत्र पाए गए हैं और वे दावकी की ओर बढ़ रहे थे तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने की योजना बना रहे थे।

