अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Mayawati ने एक बार फिर आकाश को चेताया, बोलीं- मेरे लिए मायने नहीं रखते रिश्ते-नाते

On: March 17, 2025 8:14 PM
Follow Us:
Mayawati
---Advertisement---

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष Mayawati ने एक बार बिना नाम लिए आकाश आनंद को चेताया। उन्होंने कहा कि मेरे लिए रिश्ते-नाते मायने नहीं रखते हैं। रिश्तों-नातों के चलते कभी पार्टी को कमजोर नहीं पड़ने दूंगी।

बसपा मुखिया Mayawati ने सोमवार को अपने एक बयान में कहा कि मैं अभी तक की तरह, आगे भी अपने जीते जी अपने व्यक्तिगत तथा भाई-बहिन व रिश्ते-नातों आदि के स्वार्थ में कभी भी पार्टी को कमजोर नहीं पड़ने दूंगी। वैसे भी मेरे भाई-बहिन व अन्य रिश्ते-नाते आदि मेरे लिए केवल बहुजन समाज का ही एक अंग हैंं, उसके सिवाय कुछ भी नहीं।

मुस्लिमों के साथ धार्मिक मामलों में सौतेला रवैया न्यायसंगत नहीं : Mayawati

इसके अलावा, पार्टी व मूवमेंट के हित में बहुजन समाज के जो भी लोग ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करते हैं, तो उन्हें पार्टी में जरूर आगे बढ़ने का मौका दिया जाएगा, इस मामले में मेरे रिश्ते-नाते आड़े नहीं आएंगे।

Mayawati ने आगे कहा कि यूपी में बसपा की 2007 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने से पहले यहां जातिवादी उच्च वर्गों के लोगों के सामने ना तो चारपाई पर बैठ सकते थे और ना ही उनकी बराबर की कुर्सी पर भी बैठने की हिम्मत जुटा सकते थे। लेकिन सन् 2007 में बसपा की अकेले पूर्ण-बहुमत की सरकार बनने के बाद से अब यह सब काफी कुछ बदल गया है। वास्तव में यही सही “सामाजिक परिवर्तन” है। इससे यू.पी. में हमारे संतों, गुरुओं व महापुरुषों का सपना काफी हद तक साकार हुआ है।

Mayawati प्रधानमंत्री बीच-बीच में अपनी खुद की गरीबी का तो जरूर उल्लेख करते रहते है

Mayawati ने कहा कि प्रधानमंत्री बीच-बीच में अपनी खुद की गरीबी का तो जरूर उल्लेख करते रहते है, लेकिन इन्होंने दलित व अन्य उपेक्षित वर्गों के लोगों की तरह यहां कभी भी कोई जातीय भेदभाव नहीं झेला है, जो हमारे संतों, गुरुओं व महापुरुषों ने झेला है, जिसे अभी भी इनके अनुयायी काफी हद तक झेल रहें है।

Mayawati ने कहा कि इस समय संसद सत्र चल रहा है व वक्फ बिल पर भी सत्ता व विपक्ष द्वारा जो राजनीति की जा रही है, यह भी चिंता की बात है और यदि यह मामला समय रहते आम सहमति से सुलझा लिया जाता तो बेहतर होता। केंद्र सरकार को इस मामले में विचार करना चाह‍िए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!