अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

matt henry ने जिम्बाब्वे में किया धमाल, न्यूजीलैंड के लिए रचा नया रिकॉर्ड

On: July 31, 2025 11:08 AM
Follow Us:
matt henry
---Advertisement---

matt henry  : न्यूजीलैंड की टीम इस समय जिम्बाब्वे के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला 30 अगस्त से बुलावायो में शुरू हुआ। इस मैच में कीवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए सबका ध्यान खींचा है। उन्होंने अपने प्रदर्शन से एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है, जो अब तक किसी भी न्यूजीलैंड खिलाड़ी के नाम नहीं थी।

matt henry  : एक पारी में रिकॉर्डतोड़ गेंदबाजी

मैट हेनरी अब न्यूजीलैंड की ओर से जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। 33 वर्षीय हेनरी ने बुलावायो टेस्ट की एक पारी में महज 39 रन देकर 6 विकेट झटके। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व कीवी गेंदबाज नील वैगनर के नाम था, जिन्होंने 2015 में 41 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे। हेनरी ने अब वैगनर का नौ साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

पंचकूला में Sports Minister Gaurav Gautam का औचक निरीक्षण, ताऊ देवीलाल स्टेडियम के 15 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

 

matt henry  :  इंटरनेशनल विकेटों में भी बनाई खास जगह

इतना ही नहीं, मैट हेनरी अब न्यूजीलैंड की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। बुलावायो टेस्ट से पहले वह आठवें पायदान पर थे। लेकिन अब उन्होंने मिचेल सैंटनर (324 विकेट) और काइल मिल्स (327 विकेट) को पीछे छोड़ते हुए 328 विकेट के साथ छठा स्थान हासिल कर लिया है।

 

matt henry  : टिम साउथी अब भी टॉप पर कायम

हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अब भी पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउथी के नाम है। साउथी ने 2008 से 2024 के बीच कुल 394 मुकाबले खेले और 485 पारियों में 29.57 की औसत से 776 विकेट झटके। यह आंकड़ा उन्हें न्यूजीलैंड क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल करता है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!