Maruti Suzuki Discount : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने सभी मॉडल पर बंपर छूट का ऑफर दिया है. छूट का आलम यह है कि एक मॉडल पर तो 2 लाख से भी ज्यादा का डिस्काउंट ऑफर किया गया है. मारुति सुजुकी ने बताया कि देशभर में 31 दिसंबर तक उसके सभी मॉडलों पर छूट मिलेगी. चाहे कोई एंट्री लेवल की कार ऑल्टो खरीदे या फिर हालिया लॉन्च एसयूवी विक्टोरिस, इन सभी पर हजारों रुपये का डिस्काउंट दिया जाता है.
मारुति सुजुकी के अनुसार, कंपनी ने सारी छूट यात्री वाहनों पर ही दी है. ऐसा ऑफर 2025 के मॉडलों के अगले साल पुराने होने की वजह से दिया जा रहा है. कंपनी ने साफ कहा है कि 31 दिसंबर तक उसके किसी भी मॉडल को खरीदने वाले को डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. यह छूट मारुति के एरिना और नेक्सा दोनों ही ब्रॉन्ड चैनल में दी जा रही है. इस ऑफर में डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और स्क्रैप बोनस भी दिया जा रहा है. कंपनी कॉरपोरेट डिस्काउंट और रूरल डिस्काउंट भी दे रही है. हालांकि, छूट और बोनस का दायरा मॉडल, वैरिएंट के आधार पर तय किया जाएगा.
किन कारों पर मिल रहा डिस्काउंट
मारुति सुजुकी इंडिया ने बताया है कि देशभर में उसके एरिना और नेक्सा के ब्रांड शोरूम पर किस भी कार को खरीदने पर यह छूट ऑफर की जा रही है. इन मॉडल्स में कंपनी के एरिना शोरूम पर बेची जा रही Alto K10, S-Presso, WagonR, Celerio, Swift, Dzire, Ertiga, Eeco, Brezza और Victoris जैसी कारें शामिल हैं. सबसे बड़ा सालाना ऑफर कंपनी की पॉपुलर कार वैगनआर पर दी जा रही है. हालांकि, विक्टोरिस कंपनी की ओर से अभी सीधे तौर पर कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा, लेकिन कुछ बोनस जरूर मिल रहा है.
नेक्सा में किन मॉडल्स पर छूट
कंपनी ने कहा है कि उसके नेक्सा शोरूम पर भी बंपर छूट ऑफर की जा रही है. इस ब्रांड से आप इग्निस, बलेनो, फ्रॉन्क्स, ग्रांड विटारा, जिम्नी, एक्सएल6 और इनविक्टो जैसी कारों को अच्छी खासी छूट के साथ खरीद सकते हैं. नेक्सा के डीलरशिप पर आपको हाल में आई विटारा इलेक्ट्रिक एसयूवी भी मिल जाएगी. एरिना पर जहां सबसे ज्यादा छूट वैगनआर पर मिल रही, वहीं नेक्सा में ग्रांट विटारा इस मामले में सबसे ज्यादा लुभावनी है.

