अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

संजीवनी से कम नहीं पीएम मोदी के 11 वर्ष : Manoj Tiwari

On: June 11, 2025 6:20 PM
Follow Us:
Manoj Tiwari
---Advertisement---

नई दिल्ली । भाजपा सांसद Manoj Tiwari ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल की तारीफ की। उन्होंने देश के लिए इसे संजीवनी करार दिया है। बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा सांसद Manoj Tiwari ने कहा कि 11 वर्ष के कार्यकाल की अगर हम समीक्षा करे तो यह भारत के लिए संजीवनी है।

Manoj Tiwari का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- बताना पड़ेगा वह किस जाति से हैं

पीएम मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में सफलता हासिल हुई , आज देश हर क्षेत्र में कीर्तिमान बना रहा है। Manoj Tiwari ने कहा कि पीएम मोदी के 11 वर्ष के कार्यकाल में चलाई गई लाभकारी योजनाओं ने गरीबों को लाभ मिला है। आज गांवों में किसानों को सम्मान निधि का पैसा सीधे उनके बैंक खाते में पहुंच रहा है।

पहले की सरकारों में दिल्ली से भेजा गया पैसा लोगों तक नहीं पहुंच पाता था। लेकिन, पीएम मोदी की सरकार में दिल्ली से भेजा गया पैसा सीधे उनके बैंक खाते में पहुंचता है। कहीं भी कोई कटौती नहीं होती है। पहले की सरकारों का रवैया ठीक नहीं था।
आयुष्मान योजना के बारे में मनोज तिवारी ने कहा कि पहले की सरकारों में बुजुर्ग बीमार पैसी की तंगी के चलते इलाज नहीं करा पाता था।

लेकिन, पीएम मोदी की ओर से चलाई जा रही आयुष्मान योजना से बुजुर्गों को पांच लाख रुपये का इलाज मिल रहा है। इसके साथ ही गरीबों-वंचितों तक मुफ्त में राशन मुहैया कराया जा रहा है। पीएम मोदी के कार्यकाल में गांव-गांव पक्की सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।

Manoj Tiwari पीएम मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में सफलता हासिल हुई , आज देश हर क्षेत्र में कीर्तिमान बना रहा

कांग्रेस की सरकार में जहां पीने के जल के लिए महिलाओं को कई किलोमीटर पैदल चलकर जल लाना पड़ता था, ऐसी समस्याओं से छुटकारा मिला है। पीएम मोदी के नेतृत्व में हर घर जल पहुंचाने का मिशन शुरू किया गया। आज महिलाओं के घरों में नल से जल पहुंचाया जा रहा है। अब तक 15 करोड़ घरों में नल पहुंचाया जा रहा है। गांव-गांव में गैस कनेक्शन दिया जा रहा है। इनकम टैक्स में मध्यम वर्ग को छूट दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!