अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

जम्‍मू-कश्‍मीर में अब हड़ताल के नहीं,खेलों इंडिया के निकलते हैं कैलेंडर – Manoj Sinha

On: August 23, 2025 4:39 PM
Follow Us:
Manoj Sinha
---Advertisement---

श्रीनगर,। Manoj Sinha : डल झील की शान, खेल से बढ़े पहचान’ थीम के तहत गुरुवार से खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2025 की शुरुआत हो चुकी है। तीन दिवसीय फेस्टिवल 21-23 अगस्त के बीच चलेगा। इसमें रोइंग, वाटर स्कीइंग, शिकारा रेस, ड्रैगन बोट रेस, कैनोइंग और कयाकिंग में ओपन-एज प्रतियोगिताएं खेली जाएंगी। इस फेस्टिवल में करीब 400 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

शिक्षण संस्थानों को मजबूत करने के लिए पूर्व छात्र आगे आएं : Manoj Sinha

इस कार्यक्रम में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल Manoj Sinha मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

इस दौरान उपराज्यपाल Manoj Sinha ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 साल में खेल जगत में अनेक उन्नति आई है और भी आ रही है। जम्‍मू-कश्‍मीर उनके प्रयासों का जीता जागता उदाहरण है। लगभग 20 जिलों में ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हुआ है,जिस पर हमें खुशी है।

वाइब्रेंट स्पोर्ट्स इकोसिस्टम बनकर तैयार हुआ है। देश ओलंपिक के लिए अपने आपको तैयार कर रहा है। एक व्यापक स्पोर्ट्स कल्चर यहां जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ सालों में बढ़ा है। यहां की युवा पीढ़ी जम्मू कश्मीर का नाम रोशन कर रही है। पिछले पांच साल में तीन से चार लाख लोग स्पोर्ट्स की विभिन्‍न स्‍कीम में भाग लेते थे जो बढ़कर करीब 40 लाख हो गया है। यह बड़ी प्रसन्‍नता की बात है।

Manoj Sinha ने आगे कहा कि अब जम्‍मू-कश्‍मीर में बंद और हड़ताल के कैलेंडर नहीं निकलते, बल्कि खेलों इंडिया के कैलेंडर निकाले जाते हैं। यहां के युवाओं की आवाज गलियों में नहीं,स्‍टेडियम में सुनाई पड़ती है। यह ऐसे बदलाव हैं,जिस पर प्रदेश और भारत को गर्व है। तीन दशक से प्रदेश ने बड़ी पीड़ा झेली है। यहां का नौजवान नया जीवन जी रहा है।

केंद्रीय राज्य मंत्री,रक्षा निखिल खडसे ने कहा कि जम्‍मू-कश्‍मीर में आकर गर्व महसूस कर रही हूं। कश्‍मीर विंटर स्पोर्ट्स के नाम पर जाना जाता है। आने वाले दिनों में देश के वाटर स्पोर्ट्स के कार्यक्रम कश्‍मीर में होंगे।

Manoj Sinha जम्‍मू-कश्‍मीर में बंद और हड़ताल के कैलेंडर नहीं निकलते, बल्कि खेलों इंडिया के कैलेंडर निकाले जाते हैं

वहीं,केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा सांसद रक्षा खडसे ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पीएम चाहते हैं कि खेलों भारत नीति के माध्‍यम से स्पोर्ट्स टूरिज्‍म को बढ़ावा दें। जम्‍मू-कश्‍मीर टूरिज्‍म के लिए प्रसिद्ध है। इस देश को विकसित बनाने के लिए स्पोर्ट्स की अहम भूमिका रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!