अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

लड़कियों का राजनीति में आना जरूरी : Mann

On: March 26, 2025 1:12 PM
Follow Us:
Mann
---Advertisement---

लुधियाना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह Mann ने लड़कियों को आगे आकर राजनीति में हिस्सा लेने का आह्वान किया ताकि वे निर्णय लेने वाली व्यवस्था में सक्रिय भागीदार बनकर समाज में जरूरी और आवश्यक बदलाव ला सकें। यहां सरकारी कॉलेज फॉर गर्ल्स के वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दौर में लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों से आगे हैं, लेकिन राजनीति का क्षेत्र अभी भी इसके विपरीत है।

पंजाब में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं : CM Mann

 

Mann ने कहा कि इस क्षेत्र को अब तक पुरुषों का गढ़ माना जाता रहा है, लेकिन अब समय आ गया है जब महिलाओं को इस क्षेत्र में भी अपनी काबिलियत साबित करनी चाहिए। मान ने कहा कि समानता वाले समाज की रचना और समाज व व्यवस्था के बड़े हित में इस क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बहुत जरूरी है।

Mann आज लड़कियां हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रही 

Mann ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने सत्ता में आने के 36 महीनों में युवाओं को रिकॉर्ड 52,000 से अधिक नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बहुत गर्व की बात है कि सभी नौकरियां बिना किसी भ्रष्टाचार या भाई-भतीजावाद के पूरी तरह योग्यता के आधार पर दी गई हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!