अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Manmohan Singh ने देश की अर्थव्यवस्था को नयी दिशा दी : रामनाथ कोविंद

On: December 27, 2024 7:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री Manmohan Singh को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने ऐसे समय में केंद्रीय वित्त मंत्री के रूप में अर्थव्यवस्था की बागडोर संभाली थी जब देश आर्थिक मोर्चे पर संकट का सामना कर रहा था।कोलकाता में एक कार्यक्रम में कोविंद ने Manmohan Singh के निधन को अपनी व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा कि सिंह विनम्रता के प्रतीक थे। कोविंद ने कहा, “उन्होंने कभी आपत्तिजनक, असंसदीय शब्द नहीं बोला।”

 

 

 

 

 

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि सिंह ने अर्थव्यवस्था को एक नयी दिशा दी और देश को एक महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंचाया। कोविंद ने कहा, “मनमोहन सिंह को आधुनिक निर्माता सुधारक के रूप में याद किया जाएगा।” उन्होंने Manmohan Singh  को ‘विज्ञान और आध्यात्म’ का एक ऐसा मिलाजुला रूप बताया जिसमें भारत के मूल्य और संस्कार गहरे तक रचे-बसे थे। भारत में आर्थिक क्रांति लाने वाले सिंह का बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। सिंह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री थे।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!