इंफाल। Manipur के पांच घाटी ज़िलों के बाहरी इलाकों में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मणिपुर पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), भारतीय सेना और असम राइफल्स की संयुक्त टीमों ने मिलकर 13-14 जून की रात को तलाशी अभियान चलाया। इस अभियान में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।
Manipur और असम में 100 करोड़ रुपये से अधिक के ड्रग्स जब्त, नौ तस्करों को किया गिरफ्तार
Manipur पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) लहरी दोरजी ल्हाटू ने बताया कि इस कार्रवाई में कुल 328 हथियार और राइफलें जब्त की गईं। बरामद हथियारों में 151 एसएलआर राइफलें, 65 इंसास राइफलें, 73 अन्य प्रकार की राइफलें, 5 कार्बाइन गन, 2 एमपी-5 गन और अन्य युद्ध सामग्री शामिल हैं। यह कार्रवाई मणिपुर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
Manipur :खुफिया जानकारी पर आधारित कार्रवाई
एडीजीपी लहरी दोरजी ल्हाटू ने बताया कि यह तलाशी अभियान पूरी तरह खुफिया जानकारी पर आधारित था। सुरक्षा बलों ने पांच घाटी ज़िलों के बाहरी इलाकों को निशाना बनाया, जहां से यह खतरनाक हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए। इस कार्रवाई में शामिल सभी बलों ने आपसी तालमेल और मेहनत से इस अभियान को कामयाब बनाया।

