अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Mangal Aditya Rajyog-2 अप्रैल से इन राशियों के बदलेंगे दिन, जमकर होगी धनवर्षा, जानें

On: March 24, 2026 10:43 AM
Follow Us:
Rashifal
---Advertisement---

Mangal Aditya Rajyog : द्रिक पंचांग के अनुसार, 2 अप्रैल 2026, दिन गुरुवार को मंगल ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे. मंगल का यह गोचर शाम को 3 बजकर 37 मिनट पर होगा. मंगल का मीन राशि में प्रवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है. दरअसल, मीन राशि में सूर्य ग्रह पहले से विराजमान हैं. ऐसे में मीन में मंगल के गोचर से मंगल आदित्य राजयोग का निर्माण होगा. इस मंगल आदित्य राजयोग का बनना वैदिक ज्योतिष की दृष्टि से बेहद खास होता है.

मंगल आदित्य राजयोग से लाभ
सूर्य ग्रह को साहस, ऊर्जा और पराक्रम का कारक ग्रह माना जाता है. मंगल आत्मबल, सम्मान, नेतृत्व क्षमता और प्रशासन से जुड़ा ग्रह माना जाता है. इन दोनों अग्नि तत्व वाले ग्रहों के एक ही राशि में आने से मंगल आदित्य राजयोग बनेगा. इससे प्रभावित राशियों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. इससे राशि जातकों को सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेंगे. इन राशियों को करियर में तरक्की मिलेगा और आर्थिक लाभ हो सकता है. चलिए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.

मेष राशि

मंगल आदित्य राजयोग का बनना मेष राशि के लिए अच्छा होगा. मेष राशि वालों को सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. व्यापार करने वाले लोगों को लाभ मिल सकता है. आय के स्रोत बढ़ने से कमाई अच्छी होगी. हालांकि, खर्च बढ़ सकता है आप आर्थिक योजना बनाकर काम करें.

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए इस मंगल आदित्य राजयोग का बनना लाभकारी होगा. सिंह राशि के लोग नौकरी में तरक्की करेंगे. विदेश से जुड़े मामलों में तरक्की मिलेगी. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. निवेश करने के लिहाज से समय अच्छा है. निवेश करने से लाभ मिलेगा. लेकिन आप निवेश सोच-समझकर करें.

धनु राशि

धनु राशि के लोग व्यापार के क्षेत्र में तरक्की करेंगे. कारोबार में लाभ होने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. वाहन और संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे. छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा. अपनी माता की सेहत का ध्यान रखें.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!