कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित प्रदेशों में प्रवासी मजदूरों के उत्पीड़न के खिलाफ 16 जुलाई को विरोध प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतरेंगी। विरोध मार्च दोपहर एक बजे उत्तरी कोलकाता के कॉलेज स्क्वायर से शुरू होगा और मध्य कोलकाता के एस्प्लेनेड स्थित डोरीना क्रॉसिंग पर समाप्त होगा।
Mamata Banerjee ने बंगाली पर्यटकों से कश्मीर घूमने की अपील की
प्रदेश की वित्त राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,“हम स्तब्ध हैं – यह कैसा देश है, अगर आप भाजपा शासित राज्य में बंगाली हैं, तो क्या आप अब भारत के नागरिक नहीं हैं , बंगाल की पहचान का बार-बार अपमान किया जा रहा है और केंद्र सरकार इन आपराधिक कार्रवाइयों को बढ़ावा दे रही है।”
Mamata Banerjee ने कहा,“लोग डरे हुए हैं। सिर्फ़ बंगाली होने के कारण उनके बिजली और पानी के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। यहाँ तक कि पहचान पत्र भी बेकार साबित हो रहे हैं। इसके अलावा एनआरसी का डर भी है। हम इन अत्याचारों की कड़ी निंदा करते हैं।”
यह विरोध प्रदर्शन दिल्ली और ओडिशा में बंगाल के प्रवासी मज़दूरों को बंगलादेशी रोहिंग्या होने का आरोप लगाकर कथित तौर पर उत्पीड़न तथा गलत तरीके से हिरासत में लेने के आरोप के बाद शुरु हुआ है।
उन्होंने कहा कि कथित तौर पर लोगों के साथ सिर्फ़ बंगाली बोलने के कारण दुर्व्यवहार किया जा रहा है, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएँ काट दी जा रही हैं। कुछ मामलों में उन्हें जबरन सीमा पार बंगलादेश में वापस धकेल दिया गया, जिसके बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने उन्हें वापस लाने के लिए हस्तक्षेप किया।
सुश्री बनर्जी ने कुछ दिन पहले अपने एक्स हैंडल पर इस मामले पर अपना आक्रोश व्यक्त किया था। उन्होंने लिखा कि अब वह इस कथित दुर्व्यवहार के विरोध में व्यक्तिगत रूप से आगे आ रही है।
Mamata Banerjee कथित तौर पर लोगों के साथ सिर्फ़ बंगाली बोलने के कारण दुर्व्यवहार किया जा रहा
सुश्री चंद्रिमा ने यह भी दोहराया कि सुश्री ममता बनर्जी पहले भी ऐसी कार्रवाइयों का विरोध कर चुकी हैं और फिर से करेंगी। उन्होंने औपचारिक रूप से घोषणा की कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विरोध मार्च 16 जुलाई को कॉलेज स्क्वायर से डोरीना क्रॉसिंग तक होगा। उसी दिन दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक विभिन्न ज़िलों में भी विरोध प्रदर्शन होंगे। दिल्ली में भी एक विरोध कार्यक्रम की योजना है।

