अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब : Mallikarjun Kharge

On: May 8, 2025 9:27 AM
Follow Us:
Mallikarjun Kharge
---Advertisement---

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष Mallikarjun Kharge ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों पर की गई साहसिक कार्रवाई की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने इस ऑपरेशन के जरिए सीमापार आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिस पर देश को गर्व है।

Victory of ‘Double Engine Government’, Yogi congratulates supporters

Mallikarjun Kharge  ने भारतीय सैनिकों के साहस, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रभक्ति को सलाम करते हुए कहा, “हम अपने जांबाज सैनिकों के पराक्रम को नमन करते हैं। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने सशस्त्र बलों और सरकार के साथ एकजुटता दिखाते हुए आतंकवाद के खिलाफ हर निर्णायक कार्रवाई का समर्थन किया है।”

Mallikarjun Kharge ने आगे कहा कि पाकिस्तान और पीओके से उत्पन्न होने वाले आतंकवाद के सभी रूपों के विरुद्ध भारत की राष्ट्रीय नीति बहुत स्पष्ट और अडिग है। महान भारत देश की राष्ट्रीय एकता और अखंडता की रक्षा के लिए सभी स्तर पर एकजुटता की सर्वाधिक जरूरत है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देश के वीर जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। इतिहास गवाह है कि हमारे नायकों ने हमेशा राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हुए, देश की एकता और अखंडता के लिए अपनी शहादत तक दी है।

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक का जिक्र करते हुए खड़गे ने कहा, “आज हमने वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई थी। देश में हाल की घटनाओं को देखते हुए सरकार जो कदम उठा रही है, हम उसका समर्थन करते हैं। साथ ही, हम अपने सशस्त्र बलों पर गर्व करते हैं, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए आतंकी ठिकानों पर साहसिक कार्रवाई की है। मैं देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए सभी नागरिकों से एकजुट होने की अपील करता हूं।”

इस बीच, भारत सरकार ने गुरुवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “सरकार ने 8 मई, 2025 को सुबह 11 बजे नई दिल्ली में संसद पुस्तकालय भवन, संसद परिसर में समिति कक्ष: जी-074 में सर्वदलीय नेताओं की बैठक बुलाई है।”

Mallikarjun Kharge  हम अपने सशस्त्र बलों पर गर्व करते हैं

इससे पहले भी सरकार ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद एक सर्वदलीय बैठक बुलाई थी और विपक्षी दलों ने पहलगाम आतंकवादी हमले के अपराधियों के खिलाफ किसी भी कार्रवाई के लिए सरकार को अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!