अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Mahashivratri 2026 : महाशिवरात्रि पर व्रत रख रही हैं तो जरूर खाएं ये 5 फूड्स

On: February 15, 2026 8:46 AM
Follow Us:
Mahashivratri 2026
---Advertisement---

Mahashivratri 2026 : महाशिवरात्रि का पावन दिन भक्ति, ध्यान और आत्मशुद्धि का अवसर माना जाता है. भगवान शिव की आराधना करते हुए बहुत से लोग पूरा दिन व्रत (Mahashivratri Fasting) रखते हैं. लेकिन लंबे समय तक खाली पेट रहने से थकान, चक्कर या कमजोरी महसूस होना आम बात है. ऐसे में जरूरी है कि व्रत के दौरान ऐसे आहार चुने जाएं जो पेट को हल्का रखें और शरीर को लगातार ऊर्जा देते रहें, ताकि सेहत बनी रहे. सही चीजें खाकर आप पूजा-पाठ भी आराम से कर पाएंगे और दिनभर तरोताजा महसूस करेंगे. ऐसे में अक्सर लोगों को मालूम नहीं होता कि वह क्या-क्या खा सकते हैं, आइए आपको सबसे बेस्ट 5 फूड्स बताएंगे, जो आपकी इस व्रत में मदद कर सकते हैं.

उपवास के समय शरीर को सामान्य भोजन से मिलने वाली कैलोरी नहीं मिल पाती, जिससे ब्लड शुगर (Blood Sugar) गिर सकता है और सुस्ती महसूस होती है. इसलिए ऐसे फूड्स चुनना जरूरी है जिनसे धीरे-धीरे ऊर्जा मिलती रहे और शरीर हाइड्रेटेड (Hydrated) भी रहे. हल्का, सुपाच्य और पोषण से भरपूर व्रताहार आपकी मदद कर सकता है.

साबूदाना कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत माना जाता है. इससे शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा मिलती है और कमजोरी जल्दी महसूस नहीं होती. आप साबूदाना की खीर, साबूदाना की खिचड़ी बना सकते हैं.

फलाहारी शकरकंद चाट

इसके अलावा आप उबली हुई शकरकंद से एक बेहतरीन चाट बना सकते हैं. उबली हुई शकरकंद में नींबू, सेंधा नमक और काली मिर्च मिलाकर बनाई गई चाट बेहद स्वादिष्ट और हेल्दी होती है. इसे खाने से आपको फाइबर और भरपूर विटामिन मिलेगा.

दही

दही पेट को ठंडक देता है और पाचन को बेहतर रखता है. साथ ही इसमें मौजूद प्रोटीन शरीर की ताकत बनाए रखने में सहायक होता है.

सिंघाड़े के आटे का हलवा

सिंघाड़े का आटा व्रत में शुभ और पौष्टिक माना जाता है. घी में भूनकर दूध और ड्राई फ्रूट्स के साथ बनाया गया यह हलवा स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है. इसका सेवन काफी लाभकारी हो सकता है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!