अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

आजाद मैदान में शपथ ग्रहण : Maharashtra सीएम कौन होगा, तय होगा आज!

On: December 3, 2024 11:20 AM
Follow Us:
Maharashtra
---Advertisement---

Maharashtra Govt Formation BJP Meeting Today News Live: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के 11 दिन बाद भी महायुति गठबंधन सरकार बनाने की प्रक्रिया में उलझी हुई है। महायुति में भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल हैं। इस गठबंधन को 288 सदस्यीय विधानसभा में 230 सीटों पर जीत हासिल हुई है। इसमें भाजपा को 132, शिवसेना को 57 और राकांपा को 41 सीटें मिलीं। लगातार इस बात पर सस्पेंस बरकरार है कि यहां का मुख्यमंत्री कौन होगा?

 

पांच दिसंबर को होने वाले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए मुंबई के आजाद मैदान में तैयारियां चल रही हैं। शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए के वरिष्ठ नेताओं और कई मुख्यमंत्रियों के भाग लेने की संभावना है।

 

महाराष्ट्र का अगला सीएम कौन होगा यह तो अभी भी साफ नहीं हो सका है लेकिन एकनाथ शिंदे सीएम पद पर अभी भी अपना दावा ठोक रहे हैं। उधर, बीजेपी ने भी सीएम पद को लेकर चुप्पी साधी हुई है। महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसे लेकर देवेंद्र फडणवीस की पार्टी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।

 

 

बीजेपी के पर्यवेक्षक चुने गए विजय रुपानी आज शाम मुंबई पहुंच रहे हैं। जबकि निर्मला सीतारमण चार दिसंबर को सुबह मुंबई पहुंच रही हैं। चार दिसंबर को विधानसभा के विधि मंडल में भाजपा विधायक दल की मीटिंग होगी। इस दिन शाम तक बीजेपी विधायक दल का नेता चुना जाएगा। जिसके बाद 5 दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा।

 

 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के 11 दिन बाद भी महायुति गठबंधन सरकार बनाने की प्रक्रिया में उलझी हुई है। महायुति में भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल हैं। इस गठबंधन को 288 सदस्यीय विधानसभा में 230 सीटों पर जीत हासिल हुई है। इसमें भाजपा को 132, शिवसेना को 57 और राकांपा को 41 सीटें मिलीं। लगातार इस बात पर सस्पेंस बरकरार है कि यहां का मुख्यमंत्री कौन होगा? एक तरफ देवेंद्र फडणवीस हैं, जिनकी पार्टी भाजपा चुनावों में सबसे बड़े दल के रूप में उभरकर सामने आई है। वहीं, दूसरी तरफ एकनाथ शिंदे हैं, जो खुद को जनता का सीएम बता रहे हैं। ऐसे में विपक्ष भी लगातार हमलावर हो रहा है। इस बीच, दावा किया जा रहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का नाम अब चार दिसंबर को तय होगा। इसके बाद पांच दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply