Maha Kumbh IITian Baba Marriage: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ से चर्चित हुए आईआईटियन बाबा अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर प्रतीका से शादी की, 15 फरवरी को धर्मशाला के शिव मंदिर अंजनघर में विवाह, 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज, अब हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रह रहे हैं. हालांकि, सोमवार को अपने परिवार से मिलने झज्जर पहुंचे थे.
प्रतीका ने कहा कि अभय का नेचर काफी अच्छा है और वह काफी ईमानदार और सच्चे इंसान हैं. वह बताती हैं कि वह एक साल पहले उनसे मिली थी. प्रतीका कहती हैं कि वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुकी हैं और अब आगे चलकर सनातक के लिए काम करेंगे. हम दोनों चाहते हैं कि एक सनातन यूनिवर्सिटी की स्थापना करें. फिलहाल, हम अपने सास सुसर से मिलने यहां पहुंचे हैं.
सनातन यूनिवर्सिटी बनाने का प्लान
बताया जा रहा है कि बैंक खाते की केवाईसी अपडेट कराने के चलते अभय सिंह अपनी पत्नी प्रतीका के साथ आए थे.इस बीच चैम्बर में ही आईआईटिएन बाबा से सेल्फी लेने वालों का तांता लग गया. आईआईटिएन बाबा अभय ने बताया की उनकी पत्नी बैंगलूरू की रहने वाली है. माता-पिता से मिलने बाबत पूछने पर कहा कि बडे़े परिवार के लिए छोटा परिवार छोड़ना पड़ता है. अभय ने कहा कि वह श्रीयूनिवर्सिटी बनाने पर काम कर रहे हैं. वह कहते हैं कि सांसारिक चीजों से दूर रहना जरूरी और फिलहाल वह हिमाचल में रह रहे हैं.
मशहूर हुए आईआईटीयन बाबा अभय सिंह और उनके पिता.
गौरतलब है कि झज्जर के रहने वाले आईआईटिएन बाबा अभय सिंह ग्रेवाल के पिता कर्ण ग्रेवाल पेशे से वकील हैं. बाबा अभय सिंह ग्रेवाल ने आईआईटी बॉम्बे से पढ़ाई की थी और उसके कुछ समय नौकरी की औऱ फिर घर-बार और नौकरी छोड़ दी. आईआईटी बॉम्बे से मास्टर्स ऑफ डिजाइनिंग का कोर्स करने के बाद वह कनाडा भी गए थे और नौकरी की थी. उनकी बहन कनाड़ा सैटल है.

