अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Madhya Pradesh : इंदौर में लव जिहाद और रेप के आरोप में 2 युवक गिरफ्तार, कांग्रेस पार्षद का भी जुड़ा नाम

On: June 16, 2025 10:23 AM
Follow Us:
Madhya Pradesh
---Advertisement---

इंदौर। Madhya Pradesh के इंदौर जिले में दो लोगों को दुष्कर्म और लव जिहाद के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। मामला Madhya Pradesh इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है, जहां इन युवकों के खिलाफ दो पीड़िताओं की शिकायत पर दुष्कर्म और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया। इस घटनाक्रम में एक कांग्रेस पार्षद का नाम भी सामने आ रहा है।

Madhya Pradesh : उज्जैन की स्पिरिचुअल एंड वेलनेस समिट में आए 1,950 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

जानकारी के मुताबिक, देर रात हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़कर पूछताछ की। इस दौरान आरोपियों ने कथित रूप से स्वीकार किया कि उन्हें ‘लव जिहाद’ की घटनाओं को अंजाम देने के लिए कांग्रेस पार्षद से आर्थिक मदद मिलती है। बताया जा रहा है कि प्रत्येक लड़की को फंसाने के लिए एक से दो लाख रुपए की रकम दी जाती थी।

हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने साहिल और अल्ताफ को आरोपी बनाया। पीड़िताओं की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें बलात्कार और धार्मिक स्वतंत्रता कानून शामिल हैं।

Madhya Pradesh पुलिस ने आरोपियों के कबूलनामे पर कांग्रेस पार्षद अनवर कादिर को भी आरोपी बनाया

मामले में आगे कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों के कबूलनामे पर कांग्रेस पार्षद अनवर कादिर को भी आरोपी बनाया है। पुलिस ने पार्षद के खिलाफ आपराधिक साजिश (धारा 120बी) के तहत मुकदमा दर्ज किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply