अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Madhya Pradesh में माता की पूजा से पहले गांव में पसरा मातम, कुएं में डूबे सात लोग

On: April 5, 2025 9:52 AM
Follow Us:
Madhya Pradesh
---Advertisement---

खंडवा- Madhya Pradesh के खंडवा जिले के छैगांवमाखन क्षेत्र के कोंडावत गांव से दुखद घटना सामने आई है। जहां गणगौर विसर्जन के लिए कुएं की सफाई करते समय 7 लोग डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस व प्रशासन ने रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा। फिलहाल, डूबने वालों की पहचान नहीं हो पाई है।

Madhya Pradesh BJP MLA को नोटिस पर सियासत गरमाई

गांव के चौक में स्थित कुएं में दलदल और कचरा होने से जहरीली गैस से यह हादसा होने की बात कही जा रही है। कुएं में अंदर कितने व्यक्ति है, इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही एसपी मनोज राय, एसडीएम बजरंग बहादूर सिंह और छैगांवमाखन पुलिस मौके पर रवाना हो गई है।

घटना से गांव में मातम पसर गया है। खंडवा से होमगार्ड की रेस्क्यू टीम मौक पर पहुंच कर कुएं में उतरने का प्रयास कर रही है। कुएं में गैस का प्रभाव कम करने के लिए पानी डाला जा रहा हैं। मौके पर क्रेन, एंबुलेंस सहित प्रशासन की पूरी टीम मोर्चा संभाल चुकी है।

Madhya Pradesh गाद के नीचे सभी के दबे होने की आशंका

पंधाना विधायक छाया मोरे ने भी गांव पहुंच कर घटना की जानकारी ली। जिले के छैगांवमाखन क्षेत्र के कोंडावत गांव की है। बताया जा रहा है कि गणगौर विसर्जन के लिए ये लोग कुएं की सफाई करने उतरे उतरे थे। कुएं में बड़ी मात्रा में गाद जमी हुई है। इसी गाद के नीचे सभी के दबे होने की आशंका है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!