अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

LPG Price 2026 : होली से पहले गैंस सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए भाव

On: March 1, 2026 11:22 AM
Follow Us:
LPG Price 2026
---Advertisement---

LPG Price 2026 : देश की तमाम ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करते हुए दाम बढ़ा दिए हैं। रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 28 रुपये से 31 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है, नई कीमतें आज यानी 1 मार्च से लागू भी हो गई हैं। हालांकि, ये बढ़ोतरी सिर्फ 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर पर हुई है। घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस ताजा बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1740.50 रुपये से बढ़कर 1768.50 रुपये हो गई है।

 

रेस्टॉरेंट, होटल, ढाबा संचालकों के लिए बड़ा झटका
दिल्ली के अलावा, कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें आज से 1875.50 रुपये हो गई हैं, जो पहले 1844.50 रुपये थी। मुंबई में इसकी कीमतें 1692.00 रुपये से बढ़कर 1720.50 रुपये और चेन्नई में 1899.50 रुपये से बढ़कर 1929.00 रुपये हो गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों का ये फैसला देश के तमाम रेस्टॉरेंट, होटल, ढाबा संचालकों के लिए बड़ा झटका है। होली के त्योहार में अब सिर्फ 2 दिनों का समय है, ऐसे में गैस महंगी होने से रेस्टॉरेंट, होटल, ढाबा संचालकों की लागत बढ़ जाएगी। हालांकि, आम लोगों को पुरानी कीमतों पर ही गैस मिलेगा।

घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 853.00 रुपये, कोलकाता में 879.00 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये है। इसके अलावा, पीएनजी यानी पाइप से सीधे रसोई घर में पहुंचने वाली गैस की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पीएनजी की मौजूदा खुदरा कीमत 48.59 रुपये प्रति SCM, नोएडा में 48.46 रुपये प्रति SCM, गुरुग्राम में 47.40 रुपये प्रति SCM, कानपुर में 49.95 रुपये प्रति SCM और अजमेर में 50.27 रुपये प्रति SCM है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!