अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘सिर्फ एक को मारेंगे जो एक लाख के बराबर होगा’, Lawrence Bishnoi गैंग की पाकिस्तान को धमकी

On: May 1, 2025 10:42 AM
Follow Us:
Lawrence Bishnoi
---Advertisement---

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अब कुख्यात गैंगस्टर Lawrence Bishnoi गैंग ने इस हमले का बदला लेने की धमकी दी है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गैंग ने पाकिस्तान में घुसकर ‘एक लाख के बराबर’ व्यक्ति को मारने की बात कही है।

Lawrence Bishnoi बरी, अदालत ने सुनाया फैसला

वायरल पोस्ट में कहा गया है, “पहलगाम हमले में बेगुनाह लोगों की हत्या का जवाब देने के लिए हम पाकिस्तान में घुसकर एक ऐसे आदमी को मारेंगे, जो एक लाख के बराबर होगा।” इस पोस्ट के साथ आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद की तस्वीर भी लगाई गई है, जिस पर क्रॉस (काट-मार्क) का निशान बना हुआ है। यह सीधे तौर पर हाफिज सईद को निशाना बनाने की धमकी मानी जा रही है।

भारत में कई बड़ी आपराधिक वारदातों में जिसका नाम सामने आता रहा है, उस Lawrence Bishnoi गैंग द्वारा कथित तौर पर साझा किया गया यह पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जंगल की आग की तरह फैल रहा है। हालांकि, इस वायरल पोस्ट की सच्चाई और इसे वास्तव में गैंग ने ही पोस्ट किया है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

Lawrence Bishnoi अपनी वारदातों की जिम्मेदारी लेता रहा है और धमकियां देता रहा 

गौरतलब है कि Lawrence Bishnoi गैंग पहले भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी वारदातों की जिम्मेदारी लेता रहा है और धमकियां देता रहा है। पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद इस तरह की धमकी भरा पोस्ट सामने आने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और मामले की जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!