अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

kushinagar News-दो महीने पहले की थी लव मैरिज, पहले पत्नी की हत्या फिर युवक ने दी जान

On: January 19, 2026 1:03 PM
Follow Us:
ciram news
---Advertisement---

kushinagar News-कुशीनगर। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पूरा मामला तरयासुजान थाना क्षेत्र के बढ़ई टोला गांव का बताया जा रहा है। यहां एक पति ने सब्जी काटने वाले धारदार हथियार से अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति ने भी खुद को फंदे से लटकाकर आत्महत्या कर ली। इस दोहरे हादसे से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक दो माह पहले नवंबर में ही दोनों ने प्रेम विवाह किया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दो महीने पहले की थी लव मैरिज
घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे, जहां घर के अंदर का दृश्य बेहद भयावह था। कमरे के फर्श पर युवती का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला, जबकि कुछ ही दूरी पर चारपाई पर युवक का शव मिला। मृतकों की पहचान अरुण शर्मा और उसकी पत्नी नेहा भारती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने नवंबर महीने में प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ ही महीनों बाद यह रिश्ता विवाद और तनाव में बदल गया, जो अंततः इस दर्दनाक घटना में तब्दील हो गया। हालांकि, विवाद के असली कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

जांच में जुटी पुलिस की टीम
सूचना मिलते ही तरयासुजान थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए। इसके बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घर से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस, परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस की टीम हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। वहीं इस घटना ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!