अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

हरियाणा सरकार अपने हिस्से को पूरा पानी लेने के लिए जो भी कदम उठाएगी कांग्रेस उसका सहयोग करेगी: Kumari Selja

On: April 30, 2025 4:45 PM
Follow Us:
Kumari Selja
---Advertisement---

चंडीगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद Kumari Selja ने कहा कि अगर हरियाणा सरकार ने अपने हिस्से के भाखड़ा के पानी को लेकर आवाज नहीं उठाई तो इसका हश्र भी सतलुज यमुना लिंक नहर की भांति होगा।

Diya Kumari:कौन है दिया कुमारी ? जो बनी राजस्थान की डिप्टी CM उनके बारें में जानकर हैरान रह जाओगे ,उनके पास इतनी है दौलत

सरकार अपने हिस्से को पूरा पानी लेने के लिए जो भी कदम उठाएगी कांग्रेस उसका पूरा सहयोग करेगी। साथ ही Kumari Selja ने कहा कि केंद्र सरकार को इसमें दखल करते हुए हरियाणा को उसके हिस्से का पूरा पानी दिलाने के लिए कदम उठाना चाहिए।
सांसद Kumari Selja ने कहा कि पंजाब और हरियाणा सरकार के बीच में पानी का लेकर समझौता हुआ था।

इसके तहत भाखड़ा नहर से पंजाब हरियाणा और राजस्थान को पानी देता है। अभी तक पंजाब हरियाणा को डेली साढ़े 09 हजार क्यूसेक पानी दे रहा था, जिसे 15 दिन पहले से घटाकर 04 हजार क्यूसेक कर दिया गया है। कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह से विफल रही है, सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद सरकार एसवाईएल नहर बनाने में असफल रही है।

अगर एसवाईएल नहर बन गई होती तो यह हरियाणा के लिए जीवन रेखा साबित होती। Kumari Selja ने कहा कि कांग्रेस राज में एसवाईएल नहर का 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया था। पर भाजपा सरकार इसके बाद नहर को पूरा नहीं कर पाई, जबकि पंजाब सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की पालना न करते हुए इसे डी नोटिफाइड कर दिया था और पंजाब में नहर में मिट्टी डालकर उसे बंद कर दिया गया था।

Kumari Selja ने कहा है कि हरियाणा सरकार इस मामले में पूरी तरह से लापरवाह बनी रही, वह न तो पंजाब पर नहर निर्माण के लिए दवाब बना सकी और न ही केंद्र में भाजपा की सरकार होते हुए भी वह सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का पालन करवाकर एसवाईएल नहर का निर्माण करवा सकी।

कुमारी सैलजा ने कहा कि भाखड़ा नहर का निर्माण 1954 में हुआ तब संयुक्त पंजाब था ताकि हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, जींद को सिंचाई और पीने के लिए पानी मिल सके। कुमारी सैलजा ने कहा कि दोनों राज्यों के बीच में जो समझौता हुआ था उसके तहत पंजाब किसी भी सूरत में हरियाणा के हिस्से का पानी नहीं रोक सकता।

Kumari Selja सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का पालन करवाकर एसवाईएल नहर का निर्माण करवा सकी

कुमारी सैलजा ने कहा कि भाखड़ा नहर की सफाई न होने पर टेल पर पूरा पानी नहीं पहुंच रहा था, नहरों की सफाई को लेकर उनकी ओर से मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र भी लिखा गया था अगर नहरों की साफ सफाई हो गई तो भाखड़ा में छोड़ा गया पानी पूरी मात्रा में टेल तक पहुंचता। कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के हिस्से के पानी के लिए जो भी कदम उठाएगी कांग्रेस की ओर से उसे पूरा सहयोग दिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply