अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पीएम मोदी ने देश और सीएम सैनी ने प्रदेश में अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाने का निर्णय लिया : Krishna Middha

On: May 26, 2025 4:52 PM
Follow Us:
Krishna Middha
---Advertisement---

सिरसा। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता Krishna Middha ने रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाने का निर्णय लिया है।

सोफिया कुरैशी मामले में सुप्रीम कोर्ट की कार्रवाई सराहनीय, राहुल गांधी का बयान दुर्भाग्यपूर्ण : Krishna Hegde

भाजपा नेता Krishna Middha ने कहा, “देवी अहिल्याबाई ने धर्म की रक्षा की। आज की युवा पीढ़ी को उनके बारे में ज्ञान कम है। मुगलों द्वारा ध्वस्त किए गए मंदिरों को देवी अहिल्याबाई ने दोबारा से बनाया, जिसमें काशी विश्वनाथ मंदिर भी शामिल है। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने भी बहुत से मंदिरों को आज अच्छा स्वरूप दिया।”

भाजपा शासित मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की महिला सैन्य अधिकारी सोफिया कुरैशी के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी का बचाव करते हुए कृष्ण मिड्ढा ने कहा, “उनके समझाने का तरीका कुछ और था, लेकिन वह कुछ और बोल गए। उनके बयान को समझने में चूक हुई है। भाजपा के किसी भी नेता ने न तो सेना पर कोई सवाल उठाया है और न ही देश पर सवाल उठाया है, लेकिन कुछ जयचंदों ने देश की सेना पर सवाल उठाया था और सबूत मांगे थे। वहीं, भारत की महिला सैन्य अधिकारियों ने भी पाकिस्तान के मंसूबे को फेल किया।”

Krishna Middha देवी अहिल्याबाई ने धर्म की रक्षा की

उल्लेखनीय है कि 13 मई को भाजपा नेता विजय शाह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बोलते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने जमकर हंगामा किया। मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!