अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सर्वदलीय बैठक में Kharge का बड़ा बयान, कहा – संकट की घड़ी में सरकार के साथ खड़ा है विपक्ष

On: May 8, 2025 9:52 PM
Follow Us:
Kharge
---Advertisement---

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन Kharge ने कहा है कि संकट की इस घड़ी में देशहित में समूचा विपक्ष सरकार के साथ खड़ा है। Kharge ने गुरूवार को यहां सरकार द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के बारे में सभी राजनीतिक दलों को जानकारी देने के लिए बुलायी गयी सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लेने के बाद संवाददताओं के साथ बातचीत में यह बात कही।

हमारे सैन्यबलों की सटीक कार्रवाई सराहनीय : Kharge

Kharge ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अन्य नेताओं की मौजूदगी में कहा कि सरकार ने सभी राजनीतिक दलों को पहलगाम हमले के बाद भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में नौ ठिकाने पर की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए कहा है कि वह कुछ गोपनीय जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं कर सकती। खरगे ने कहा कि इस तरह की संकट की घड़ी में हम सरकार पर इसके लिए दबाव नहीं डाल रहे हैं और राष्ट्र हित में सरकार के साथ खड़े हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि हमने सरकार को पूरा समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि जैसा कि खरगे ने कहा है सरकार ने कहा है कि वह कुछ बातों पर चर्चा नहीं करना चाहती।

Kharge इस तरह की संकट की घड़ी में हम सरकार पर इसके लिए दबाव नहीं डाल रहे

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राजनीतिक दल जनता की आवाज होते हैं और सभी नेता एक स्वर में बोल रहे हैं और यह सरकार की सफलता है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद लगातार घटनाक्रम हो रहा है इसीलिए अधिकारियों को बैठक में नहीं बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के साथ आगे की कार्रवाई पर भी चर्चा की गयी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!