अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Kejriwal सरकार का पुजारियों और ग्रंथियों के लिए ‘सम्मान’, मासिक भत्ता

On: January 1, 2025 2:37 PM
Follow Us:
---Advertisement---

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने मंगलवार को ‘पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना’ योजना के तहत ग्रंथियों का पंजीकरण करने के लिए करोल बाग इलाके में संत सुजान सिंह महाराज गुरुद्वारा का दौरा किया। उन्होंने गुरुद्वारे के ग्रंथियों को अपनी पार्टी द्वारा घोषित योजना के लिए पंजीकृत करवाया, जिसके तहत पुजारियों और ग्रंथियों को मासिक मानदेय दिया जाएगा। उनकी यात्रा उनकी पार्टी सुप्रीमो Kejriwal द्वारा दिल्ली के एक मंदिर में योजना शुरू करने के कुछ घंटों बाद हो रही है। दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा मुझे खुशी है कि अरविंद केजरीवाल द्वारा शुरू की गई ‘पुजारी ग्रंथी सम्मान’ योजना के लिए पंजीकरण आज से शुरू हो गया है।

 

 

 

 

ग्रंथी (गुरुद्वारा पुजारी) ने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह की सरकार के बाद संभवत: यह पहली सरकार है जो ग्रंथियों के लिए चिंतित है… दिल्ली में जब अरविंद Kejriwal सरकार बनेगी तो हर मंदिर और गुरुद्वारा के पुजारी को इस योजना के तहत 18,000 रुपये मिलेंगे। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि आज मरघट वाले बाबा के मंदिर (ISBT) में दर्शन किए और पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना का शुभारंभ किया। यहाँ के महंत जी का आज जन्मदिन है। उनके साथ जन्मदिन भी मनाया। बीजेपी ने आज रजिस्ट्रेशन रोकने की पूरी कोशिश की। लेकिन भक्त को अपने भगवान से मिलने से कोई नहीं रोक सकता।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!