Kedarnath Helicopter Crash : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साइप्रस से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर केदारनाथ हेलिकॉप्टर दुर्घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। प्रधानमंत्री ने इस दुखद घटना में दिवंगत हुए लोगों के प्रति गहरी संवेदना और शोक व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति के लिए प्रार्थना की और केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
Kedarnath Helicopter Crash : मुख्यमंत्री धामी ने दी घटनाक्रम की जानकारी, जांच समिति के निर्देश
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि घटना के तुरंत बाद उच्चस्तरीय बैठक की गई है। दुर्घटना के कारणों की गहन जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए देहरादून में कमांड एंड को-ऑर्डिनेशन सेंटर की स्थापना की जाएगी, जिसमें संबंधित विभागों और हेली ऑपरेटर कंपनियों के अधिकारी तैनात किए जाएंगे।
Kedarnath Helicopter Crash : केंद्र सरकार के मंत्रियों और राज्यपाल की संवेदनाएं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर हादसे की जानकारी ली और हर संभव केंद्रीय सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं, उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने हादसे में हताहत हुए लोगों के प्रति गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।
राष्ट्रीय महिला आयोग और Uttarakhand सेतु आयोग के बीच एमओयू, महिला सशक्तिकरण पर जोर
Kedarnath Helicopter Crash : हेलीकॉप्टर सेवाओं पर रोक, सुरक्षा के लिए नए दिशा-निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने रुद्रप्रयाग (केदारनाथ) में हुई इस दुर्घटना के मामले में उच्चस्तरीय जांच के आदेश देते हुए कहा कि जिस भी स्तर पर लापरवाही पाई जाएगी, उनके विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा राज्य सरकार की प्राथमिकता है और किसी भी कीमत पर जिंदगियों के साथ समझौता नहीं किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सोमवार तक चारधाम के लिए सभी हेली सेवाएं बंद रहेंगी। सभी हेली ऑपरेटरों और पायलटों के उच्च हिमालयी उड़ान अनुभवों की जांच की जाएगी और समीक्षा के बाद ही सेवाएं पुनः प्रारंभ होंगी।

