श्रीनगर : जम्मू -Kashmir के दक्षिणी हिस्से में अवंतीपोरा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये हैं।
Jammu and Kashmir में तनाव के बीच कई जिलों में शनिवार तक स्कूल बंद
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आज यहां बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद नादेर, त्राल इलाके में घेराबंदी की गयी और तलाशी अभियान शुरू किया गया जिसके बीच तड़के मुठभेड़ शुरू हुई । मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए।
हालांकि तीनों की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है और न ही यह जानकारी मिल पायी है कि वे किस आतंकवादी संगठन से जुड़े है। तलाशी अभियान अभी जारी है। मंगलवार के बाद से दक्षिण Kashmir में सुरक्षाबलों और आतंकवादियाे के बीच हुई यह दूसरी मुठभेड़ है।
Kashmir में सुरक्षाबलों और आतंकवादियाे के बीच हुई यह दूसरी मुठभेड़
गौरतलब है कि 13 मई को शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन स्थानीय आतंकवादी मारे गए थे। मारे गए आतंकवादियों में लश्कर का स्थानीय कमांडर शाहिद कुट्टे भी शामिल था।

