अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Kanpur में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की जलकर मौत, मां-बाप और 3 बेटियां जिंदा जलीं, CM योगी ने जताया दुख

On: May 5, 2025 6:45 PM
Follow Us:
Kanpur
---Advertisement---

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने Kanpur के चमनगंज स्थित पांच मंजिला इमारत में लगी आग में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत पर दुख जताया है। मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए राहत और बचाव के कार्यों में तेजी लाने और घायलों के समुचित उपचार का प्रशासन को निर्देश भी दिया है।

Kanpur में मंदिरों को उड़ाने की साजिश में आतंकी को उम्रकैद

Kanpur के चमनगंज इलाके के गांधी नगर स्थित एक पांच मंजिला इमारत में रविवार रात भीषण आग लग गई थी। इस इमारत में रहने वाले एक परिवार के पांच लोग फंस गए थे, जिनमें पति-पत्नी और उनकी तीन बच्चियां शामिल थीं। 8 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पांचों के झुलसे शव बरामद कर लिए गए। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

इमारत में लगी आग को बुझाने की कोशिशों में दमकल की एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां रात को ही मौके पर पहुंची थीं। सेंट्रल कानपुर के एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि मौके पर दमकल विभाग, पुलिस और एसडीआरएफ पहुंचा। रात 8 बजे से सुबह साढ़े पांच बजे तक बचाव कार्य चला। पांच लोगों को झुलसी हालत में उर्सुला अस्पताल की बर्न यूनिट भेजा गया।
मुख्यमंत्री ने इसी घटना का संज्ञान लिया। मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए राहत और बचाव के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

Kanpur इसे शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग बताया जा रहा 

जानकारी के मुताबिक, इमारत की निचली मंजिल पर जूते का कारखाना था और ऊपर की मंजिलों पर लोग रहते थे। प्राथमिक तौर पर इसे शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग बताया जा रहा है, जिसने देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!