अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

एमएसएमई देश की आर्थिक रीढ़, 27.85 करोड़ लोगों को रोजगार मिला : Jitan Ram Manjhi

On: June 11, 2025 11:32 AM
Follow Us:
Jitan Ram Manjhi
---Advertisement---

पटना। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री Jitan Ram Manjhi ने मंगलवार को पटना में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अपने मंत्रालय के एक वर्ष पूरे होने और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की।

तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकालना महज नाटक: Jitan ram manjhi

 

इस अवसर पर आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने उन्हें एक महत्वपूर्ण और विजनरी मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने उस विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश की है।

Jitan Ram Manjhi ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हम अक्सर बड़े उद्योगों की ओर देखते हैं, लेकिन एमएसएमई क्षेत्र देश की रीढ़ है। यह न केवल देश की जीडीपी में 30 प्रतिशत योगदान देता है, बल्कि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में इसका योगदान 35.4 प्रतिशत और कुल निर्यात में 46 प्रतिशत है।

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 30 लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना के तहत लाभार्थियों को 15,000 रुपए तक के औजारों की किट मुफ्त में दी जाती है और 1 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण भी प्रदान किया जाता है।

Jitan Ram Manjhi अब तक 6 करोड़ 46 लाख एमएसएमई इकाइयों का पंजीकरण हो चुका

उन्होंने आगे कहा कि अब तक 6 करोड़ 46 लाख एमएसएमई इकाइयों का पंजीकरण हो चुका है और इनके माध्यम से 27.85 करोड़ लोगों को रोजगार मिला है। यह आंकड़ा मंत्रालय की सामाजिक और आर्थिक प्रभावशीलता को दर्शाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!