अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकालना महज नाटक: Jitan ram manjhi

On: June 3, 2025 6:59 PM
Follow Us:
Jitan ram manjhi
---Advertisement---

पटना । केंद्रीय मंत्री Jitan ram manjhi ने तेज प्रताप यादव मामले में कहा कि लालू यादव का तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला जाना एक नाटक है। Jitan ram manjhi ने कहा कि तेज प्रताप यादव की जब ऐश्वर्या के साथ शादी हुई थी, उस समय भी तेज प्रताप किसी लड़की के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। इसके बावजूद तेज प्रताप की शादी ऐश्वर्या से कर दी गई। यह लालू यादव की बड़ी गलती थी।

‘पीएम मोदी सर्वसमाज के हित में करते हैं काम’, ‘सौगात-ए-मोदी’ अभियान पर बोले Jitan Ram Manjhi

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि इसके बाद ऐश्वर्या के साथ मारपीट की गई और उसे अपमानित करके घर से निकाल दिया गया। ऐश्वर्या दारोगा प्रसाद राय की पोती है। सवालिया लहजे में केंद्रीय मंत्री ने पूछा कि जब ऐसा काम किया गया था, उस समय लालू यादव का जमीर कहां चला गया था?

उन्होंने कहा, “अब तेज प्रताप यादव को परिवार से निकालकर लालू यादव नाटक कर रहे हैं। अभी कोर्ट में कुछ फैसला आने वाला है। संभवतः ऐश्वर्या के पक्ष में होने वाला है। इस आशंका से ग्रसित होकर लालू यादव ने एक रास्ता निकाला है, जिससे तेज प्रताप के नाम से नामी-बेनामी संपत्ति का ज्यादा हिस्सा ऐश्वर्या को न मिले। इसलिए उनको परिवार से निकाल दिया गया है। जब फैसला आएगा तो कह दिया जाएगा तेज प्रताप के पास कुछ नहीं है। ऐश्वर्या को कुछ नहीं मिलेगा।”

Jitan ram manjhi अब तेज प्रताप यादव को परिवार से निकालकर लालू यादव नाटक कर रहे 

उल्लेखनीय है कि लालू यादव ने 25 मई को अपने ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा था, “निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है।

उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!