नई दिल्ली: Jio देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने ग्राहकों, खास तौर पर डिजिटल क्रिएटर्स और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एक बेहद शानदार तोहफा दिया है। जियो ने बाजार में दो नए और सस्ते प्रीपेड रिचार्ज प्लान उतारे हैं, जिनमें बंपर डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा 5000GB क्लाउड स्टोरेज जैसी बेहतरीन सुविधाएं दी जा रही हैं। आइए जानते हैं जियो के इन दोनों नए प्लान्स की पूरी डिटेल:
1. जियो का 329 रुपये वाला नया प्लान
जियो का यह नया प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए एकदम सही है, जिन्हें कॉलिंग और औसत डेटा के साथ प्रीमियम AI फीचर्स चाहिए।
कॉलिंग और डेटा: इस प्लान में पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। इसमें ग्राहकों को डेली 1.5GB हाई स्पीड डेटा (कुल 42GB डेटा) और 100 फ्री SMS प्रतिदिन मिलते हैं।
वैलिडिटी: इस प्लान की कुल वैलिडिटी 28 दिनों की है।
2. जियो का 349 रुपये वाला प्लान (ज्यादा डेटा की चाहत वालों के लिए)
अगर आप इंटरनेट का थोड़ा ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो जियो का 349 रुपये वाला प्लान आपके लिए बेस्ट है।
कॉलिंग और डेटा: इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा है। लेकिन, इसमें यूजर्स को डेली 2GB हाई स्पीड डेटा दिया जा रहा है। यानी 28 दिनों में यूजर्स को कुल 56GB डेटा और 100 फ्री SMS प्रतिदिन का लाभ मिलेगा।
वैलिडिटी: इस प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिनों की ही रखी गई है।
इन दोनों प्लान्स के सबसे बड़े ‘प्रीमियम बेनिफिट्स’
डेटा और कॉलिंग के अलावा, इन दोनों प्लान्स (₹329 और ₹349) को जो चीज सबसे खास बनाती है, वो हैं इसके प्रीमियम सब्सक्रिप्शन और क्लाउड स्टोरेज:
AI सब्सक्रिप्शन: यूजर्स को इन प्लान्स के साथ 18 महीने के लिए ‘गूगल जेमिनी प्रो’ (Google Gemini Pro) का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त ऑफर किया जा रहा है, जिसकी असल कीमत बाजार में करीब 35,100 रुपये है। साथ ही यूजर्स को गूगल जेमिनी नैनो बनाना का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है।
बंपर स्टोरेज: भारी-भरकम फाइल्स और वीडियो सेव करने वाले क्रिएटर्स के लिए कंपनी पूरे 5000GB क्लाउड स्टोरेज का लाभ दे रही है।
एक्स्ट्रा एक्सेस: इन सबके अलावा यूजर्स को जियो सावन प्रो (Jio Saavn Pro), जियो टीवी (Jio TV) और जियो एआई क्लाउड (Jio AI Cloud) का भी फ्री एक्सेस मिलेगा।

