अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Jharkhand : देश के 10 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव, देखें पूरी लिस्ट

On: November 13, 2024 2:01 PM
Follow Us:
Jharkhand
---Advertisement---

Jharkhand में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 13 नवंबर को पहले चरण के लिए मतदान किया जा रहा है। झारखंड की 43 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। वहीं 10 राज्यों की 31 विधानसभा और केरल की एक लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव भी हो रहा है। इसके अलावा सिक्किम की दो सीटों पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के दोनों उम्मीदवार निर्विरोध जीत चुके हैं। दरअसल 31 विधानसभा सीटों में से 28 विधानसभा सीटें केवल इसलिए खाली हों गईं क्योंकि इन सीटों के उम्मीदवारों ने लोकसभा चुनावों में जीत दर्ज कर ली। वहीं दो सीटों पर असमय मृत्यु के कारण और एक उम्मीदवार के पार्टी बदल लेने के कारण ये सीटें खाली हो गई हैं, जिनपर उपचुनाव कराए जा रहे हैं।

 

 

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की 6 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव कराया जाएगा। यहां सीताई, मदारीहाट, नैहाटी, हरोआ, तालडांगरा और मेदिनीपुर में उपचुनाव कराए जाएंगे।

 

 

मेघालय: मेघालय की एक सीट गाम्ब्रेग्रे (वेस्ट गोरो हिल्स) विधानसभा सीट पर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। यहां से कांग्रेस ने जिंगजांग मराक को तो भाजपा ने बर्नार्ड मारक को उम्मीदवार बनाया है।

 

 

गुजरात: गुजरात के बनासकांठा जिले की वाव विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान किया जाएगा। कांग्रेस ने यहां से गुलाबसिंह राजपूत और भाजपा ने स्वरूपजी ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है।

 

 

बिहार: बिहार 4 विधानसभा सीटों के लिए मतदान किया जाना है। बिहार की जिन 4 विधानसभा सीटों के लिए मतदान किया जाएगा, उसमें रामगढ़, तरारी, बेलागंज और इमामगंज विधानसभा सीट शामिल है।

 

 

असम: असम की 5 विधानसभा सीटों के लिए मतदान किया जाएगा। इन सीटों में धोलाई, सिदली, बोंगाईगांव, बोहाली औऱ सामगुरी विधानसभा सीट शामिल है।

 

 

केरल: केरल की वायनाड लोकसभा सीट और चिलक्कारा विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होने वाले हैं।

 

कर्नाटक: कर्नाटक की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। कर्नाटक के शिगगांव, संदूर और चन्नपटना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

 

राजस्थान: राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। इन सीटों में झुंझुनू, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, चौरासी, सलूंबर और रामगढ़ विधानसभा सीट शामिल है।

 

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। इस सीट पर 30 उम्मीदवार मैदान में हैं।

 

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं। बता दें कि शिवराज सिंह चौहान के लोकसभा सांसद बनने के बाद उन्हें इस सीट से इस्तीफा देना पड़ा था।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!