अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Jawaharlal Nehru National युवा केंद्र ने स्थापना दिवस को पर्यावरण संरक्षण एवं मानव स्वास्थ्य रक्षा स्वरूप मनाया

On: April 29, 2025 2:27 PM
Follow Us:
Jawaharlal Nehru National
---Advertisement---

हरिद्वार। Jawaharlal Nehru National राष्ट्रीय युवा केंद्र ने अपने 20वें स्थापना दिवस को पर्यावरण संरक्षण एवं मानव स्वास्थ्य रक्षा के रूप में मनाते हुए दो दर्जन से अधिक बीमारियों को उपचारित करने वाला निर्गुंडी नामक औषधीय पादप परिसर में आरोपित किया तथा केंद्र के संस्थापक अध्यक्ष पं. नारायण दत्त तिवारी का भावपूर्ण करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।

The only Prime Minister to sign the note: Dr. Manmohan Singh

भावी पीढ़ी के भाग्योदय का सपना संजोये यह संस्था अपने स्थापना दिवस पर परिसर में प्रतिवर्ष एक उपयोगी पौधा लगती है और शैक्षिक, खेलकूद तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों के संवर्धन का संकल्प लेती है। वृक्षारोपण कर Jawaharlal Nehru National युवा केंद्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक तथा उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री पं. नारायण तिवारी का भावपूर्ण स्मरण करते हुए हरिद्वार शाखा के अध्यक्ष पं. पदम प्रकाश शर्मा ने कहा कि पं. नारायण दत्त तिवारी एक महापुरुष ही नहीं बल्कि विचारधारा थे, जिन्होंने उत्तर प्रदेश में नोएडा तथा उत्तराखंड में सिडकुल की स्थापना कर नई उद्योग क्रांति का सूत्रपात किया, जहां से विकास, रोजगार एवं उन्नति का इतिहास रचा जा रहा है।

Jawaharlal Nehru National एनआईएमटी हरिद्वार भी अपना 18वां स्थापना दिवस मना रहा

भगत सिंह चौक स्थित परिसर की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए संस्थाध्यक्ष पं. पदम प्रकाश शर्मा ने कहा कि तिवारी जी ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली के अतिरिक्त अन्य प्रदेशों में भी Jawaharlal Nehru National युवा केंद्रों की स्थापना की लेकिन हरिद्वार परिसर अपने उद्देश्यों में सर्वाधिक सफलता प्राप्त कर रहा है, जहां स्थापित कंप्यूटर साक्षरता केंद्र एनआईएमटी हरिद्वार भी अपना 18वां स्थापना दिवस मना रहा है।

केंद्र की सफलता के लिए सभी साथियों, सहयोगी एवं शिक्षक तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जुड़े अध्यापक एवं छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की प्रगति में सभी का सामान योगदान है। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष ओ.पी. चौहान, उपाध्यक्ष एस. जायसवाल, कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह, अधिवक्ता अनुज कुमार, हिमांशु द्विवेदी, जितेंद्र अरोडा, विभोर चौधरी, कमलप्रीत कौर, शिवानी कौशिक, सोनम बिश्नोई तथा मोनिका राय सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Reply

error: Content is protected !!