अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Jammu police ने फर्जी नियुक्ति आदेश जारी करने वाले जालसाज को किया गिरफ्तार

On: May 6, 2025 7:10 PM
Follow Us:
Jammu police
---Advertisement---

जम्मू: Jammu police ने आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखते हुए फर्जी नियुक्ति आदेश जारी करने वाले एक जालसाज को गिरफ्तार किया है, एक प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी। Jammu police प्रवक्ता ने बताया कि जालसाल के कब्जे से कई फर्जी नियुक्ति आदेश, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और नकदी भी जब्त की गई है।

Jammu Kashmir police ने दिल्ली से किया आतंकवादी गिरफ्तार

Jammu police प्रवक्ता ने बताया कि 2 मई को मीरां साहिब थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान लोअर गढ़ी गढ़ निवासी तेज भूषण शर्मा नामक जालसाज को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उसके कब्जे से कई फर्जी नियुक्ति आदेश, फर्जी मोहरें, एक कंप्यूटर डेस्कटॉप और 2,50,000 रुपये की नकदी बरामद की गई।

Jammu police मामले में आगे की जांच जारी

उन्होंने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है। प्रवक्ता ने कहा “ जम्मू पुलिस जनता को आश्वस्त करती है कि अपराधियों को सलाखों के पीछे डालने और पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।”

उन्होंने आगे कहा कि आम जनता ने मीरां साहिब पुलिस स्टेशन की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!