अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Jammu Kashmir : कुलगाम मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर, दो जवान शहीद

On: September 9, 2025 10:12 AM
Follow Us:
Jammu Kashmir
---Advertisement---

Jammu Kashmir के कुलगाम जिले में सोमवार को मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए। वहीं दो अन्य सैनिक शहीद हो गए। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने गुडार वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद तलाश अभियान शुरू किया।

Jammu Kashmir police ने दिल्ली से किया आतंकवादी गिरफ्तार

तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाए जाने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि जम्मू कश्मीर पुलिस को खुफिया सूचना मिलने के बाद भारतीय सेना, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने कुलगाम के गुडार जंगल में संयुक्त तलाश अभियान चलाया।

सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और आतंकवादियों को ललकारा, जिसपर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, ‘‘जिसके बाद दोनों ओर से भीषण गोलीबारी हुई। एक आतंकवादी मारा गया। वहीं एक जूनियर कमीशन अधिकारी घायल हो गया।

Jammu Kashmir मारे गए आतंकवादियों में से एक स्थानीय था, जबकि दूसरा विदेशी आतंकवादी था

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मारे गए आतंकवादियों में से एक स्थानीय था, जबकि दूसरा विदेशी आतंकवादी था, जिसका कोड नाम ‘रहमान भाई’ था। मुठभेड़ में सेना के तीन जवान घायल हो गए। इनमें से 2 ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply