अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Jammu and Kashmir में तनाव के बीच कई जिलों में शनिवार तक स्कूल बंद

On: May 9, 2025 9:01 AM
Follow Us:
Jammu and Kashmir
---Advertisement---

श्रीनगर: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच Jammu and Kashmir सरकार ने गुरुवार को कई जिलों में शनिवार तक स्कूल बंद कर दिए। कश्मीर स्कूल शिक्षा निदेशक के अनुसार एहतियात के तौर पर बारामुल्ला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा में गुरेज घाटी के सभी सरकारी और निजी स्कूल, श्रीनगर और अवंतीपोरा हवाई अड्डे के नजदीक आने वाले स्कूल 9 और 10 मई को बंद रहेंगे।

भारत ने Jammu and Kashmir में पाकिस्तान का हमला विफल किया, 8 पाकिस्तानी मिसाइल की नष्ट

जम्मू में, जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ जिलों में निजी और सरकारी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान शुक्रवार को बंद रहेंगे।जम्मू के संभागीय आयुक्त के अनुसार मौजूदा स्थिति के कारण यह निर्णय लिया गया है।

पिछले एक पखवाड़े से पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। पहलगाम हत्याकांड के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कई आतंकी ठिकानों पर हमले शुरू करने के कुछ ही समय बाद भारी गोलाबारी देखी गई। इस हत्याकांड में 26 पर्यटक मारे गए थे।

Jammu and Kashmir निजी और सरकारी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान शुक्रवार को बंद रहेंगे

बुधवार को सीमा पार से की गई गोलाबारी में 13 नागरिक मारे गए और 59 नागरिक घायल हो गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!