अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Jammu and Kashmir के बसंतगढ़ में ऑपरेशन ‘बिहाली’ के तहत एक आतंकी ढेर, अभियान जारी

On: June 27, 2025 12:30 PM
Follow Us:
Jammu and Kashmir
---Advertisement---

उधमपुर। Jammu and Kashmir के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ क्षेत्र के बिहाली इलाके में जारी भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में एक आतंकवादी को मार गिराया गया। सेना ने इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन बिहाली’ नाम दिया है।

Jammu and Kashmir में फिर मंडराया आतंक का साया, 3 संदिग्ध आतंकी दिखे

सेना की व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, “ऑपरेशन बिहाली अपडेट: भारतीय सेना और Jammu and Kashmir पुलिस द्वारा बसंतगढ़ में चलाए जा रहे संयुक्त अभियान में अब तक एक आतंकवादी मारा गया है। अभियान अभी जारी है।”

बता दें कि गुरुवार सुबह बसंतगढ़ इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सेना ने इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। सेना और पुलिस का संयुक्त अभियान जारी है और अन्य छिपे आतंकियों की तलाश की जा रही है।

मुठभेड़ स्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया है और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। सेना बेहद सतर्कता से तलाशी अभियान को आगे बढ़ा रही है ताकि किसी प्रकार का नुकसान न हो और किसी भी आतंकी को भागने का मौका न मिले। मुठभेड़ ऐसे समय में हुई है जब अमरनाथ यात्रा की शुरू होने में केवल एक सप्ताह ही शेष है।

 

यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगी। इस दौरान देशभर से हजारों श्रद्धालु अमरनाथ गुफा की यात्रा पर आएंगे। यात्रा को लेकर पहले से ही केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है। इसके अलावा, यह मुठभेड़ पिछले अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दो महीने बाद सामने आई है, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी।

Jammu and Kashmir में आतंकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखनी शुरू कर दी 

इसके बाद से ही सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखनी शुरू कर दी थी। इसी कड़ी में बसंतगढ़ का यह अभियान भी शामिल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!