अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Jalandhar में पुलिस को देख नशा तस्करों ने भगाई कार, नहीं रुके तो की फायरिंग, इलाके में सहमे लोग

On: March 6, 2025 11:47 AM
Follow Us:
Jalandhar
---Advertisement---

जालंधर- पंजाब भर में नशे के खिलाफ पुलिस एक्शन मोड में है। इसबीच Jalandhar के बस्ती गुजां 120 फुटी रोड पर पुलिस और नशा तस्कर आमने-सामने हो गए। पुलिस ने किसी तरह नशा तस्करों की कार को घेरा, लेकिन तस्करों ने अपनी कार नहीं रोकी।

Jalandhar में सोनू खत्री गैंग के 2 गैंगस्टरों का एनकाउंटर, जमकर हुई फायरिंग

कार न रोकने पर पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक कुल 8 रौंद गोलियां चलाई गई। कार में कुल चार लोग सवार थे। दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है। वहीं, दो व्यक्ति मौके से फरार होने में कामयाब रहे। दरअसलस, जब पुलिस तस्करों का पीछा कर रही थी तो उन्हें भनक लग गई और आरोपियों ने अपनी कार तेज कर दी।

 

 

Jalandhar के रहने वाले 2 नशा तस्कर को गिरफ्तार किया

कार में भाग रहे नशा तस्कर को पुलिस ने घेर लिया और उसकी गाड़ी के टायर पर गोलियां मारकर उसकी कार को रोका गया। कार के अंदर एक निजी पोर्टल का प्रेस कार्ड भी पड़ा मिला है। पुलिस ने जालंधर के रहने वाले नशा तस्कर संदीप उर्फ गिन्नी और एक अन्य नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया है और फरार हुए दो व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!